IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया मीडिया का विराट को लेकर 'दोगलापन', इरफान पठान ने सुनाई खरी-खोटी

India vs Australia 4th Test: विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया मीडिया का दोगलापन सामने निकलकर आ रहा है। जिसको लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज इरफान पठान ने लताड़ लगाई है।

Virat Kohli

Virat Kohli

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे-टेस्ट के दौरान विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया मीडिया का दोगलापन सामने आया है। दरअसल मैच के पहले दिन विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला टेस्ट मैच खेल रहे सैम कोंस्टास के बीच झड़प देखने को मिली थी। विराट कोहली ने सैम को कंधा मार दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने एक्शन लेते हुए विराट पर 20 फीसदी मैच फीस काटने का जुर्माना भी लगाया था।

विज्ञापन

वहीं इस मामले के बाद ऑस्ट्रेलिया मीडिया विराट कोहली की आलोचना करता हुआ दिखाई दिया। आज के न्यूज पेपर और मैगजीन में कोहली को लेकर काफी विवादित आर्टिकल देखने को मिले। जिससे पूर्व भारतीय दिग्गज इरफान पठान भड़कते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

जोकर कोहली बोलने पर भड़के इरफान पठान

दरअसल ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने सैम कोंस्टास के विवाद के बाद विराट कोहली को जोकर कोहली बोला और विराट की जोकर वाली तस्वीर भी छापी। जिसपर भड़कते हुए इरफान पठान ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर्स और यहां की मीडिया दोगलेपन की हदें पार कर रही हैं। पहले तो आप उस इंसान को राजा बना रहे हो और फिर जब वो आपको अग्रेशन दिखाता है तो फिर उसी राजा इंसान को जोकर बोल देते हो। विराट कोहली का कंधा यूज करके आप उसके ऊपर चढने की कोशिश कर रहे हैं। ये सब हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के अखबार ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ ने विराट कोहली को सबसे ज्यादा अपमानित करने का काम किया है। जिसने कोहली को जोकर बोला और उनकी तस्वीर छापी। ऑस्ट्रेलिया मीडिया की ये हरकत अब भारतीय फैंस और पूर्व क्रिकेटर्क को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।

विज्ञापन

भारत ने बनाए 164 रन

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 164 रन बना लिए थे। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 82 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा विराट कोहली ने 34 रन बनाए। फिलहाल ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा क्रीज पर नाबाद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ