IND vs AUS: एडिलेड में फिर से धराशायी हो गई टीम इंडिया, भारतीय बल्लेबाजों के 'सरेंडर' की 3 बड़ी वजहें

Team India: टीम इंडिया एडिलेड में सिर्फ 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। आइए एक नजर डालते हैं क्यों एडिलेड में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फेल हो गई।

Team India

Team India

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में जिस बात का डर था, शुक्रवार को वही हो गया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी के बाद लग रहा था कि टीम की बैटिंग मजबूत हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सितारों से सजी टीम इंडिया यहां कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के अटैक को झेल नहीं सकी और 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए युवा ऑलराउंडर नितीश रेड्डी ने अकेले दम पर पारी संभाली और 42 रन बनाकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। आइए एक नजर डालते हैं क्यों एडिलेड में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फेल हो गई।

रोहित का टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, जो कि उल्टा साबित हुआ। मैच के शुरू होने से पहले ओवरकास्ट कंडीशन बनी हुई थी। ऐसे में अगर रोहित टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते तो टीम को इसका निश्चित तौर पर फायदा मिलता। संभव था कि जो हाल इस समय टीम इंडिया का हुआ है, वो हाल ऑस्ट्रेलिया टीम का हो जाता।

बुरी तरह फेल हुआ टॉप ऑर्डर

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल चैलेंज में टॉप ऑर्डर से भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ा रन नहीं बना सका। मैच के पहले दिन टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल हो गया, जहां पिछले मैच के शतकवीर यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके। टीम के लिए केएल राहुल ने 64 गेंद में 37 रन और शुभमन गिल ने 51 गेंद में 31 रन बनाए। टीम को इस बार भी विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो सिर्फ 8 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए।

उल्टा पड़ गया बैटिंग ऑर्डर में बदलाव

भारत ने इस मैच के लिए अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया था। टीम ने पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी को उतारा, लेकिन टीम का यह दांव इस बार नहीं चला। जहां यशस्वी अपना खाता भी नहीं खोल सके, जबकि दो जीवनदान के बाद भी राहुल 37 रन ही बना सके। टीम ने इसके अलावा कप्तान रोहित को नंबर छह पर भेजा, जो उनका रेगुलर बैटिंग पोजीशन नहीं है। रोहित यहां सिर्फ तीन रन ही बना सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ