IND vs SA: भारत ने धोनी की धरती पर साउथ अफ्रीका को चटाई धूल, कोहली के शतक के बाद चला कुलदीप की फिरकी का जादू

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची में खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी में अपना दमखम दिखाते हुए विशाल स्कोर बनाया. भारत की ओर से रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. वहीं गेंदबाजी में हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने अफ्रीकी बल्लेबाजों की खबर ली.

cricket News - 2025-11-30T213740.150

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एमएस धोनी के शहर यानी रांची में खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया और विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने भी अर्धशतक जमाया. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीटजके और मार्को यानसेन ने अर्धशतक जमाया. गेंदबाजी में भारत की ओर से हर्षित राणा और कुलदीप यादव चमके. भारत ने 17 रनों से मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

विज्ञापन

भारत ने बनाया विशाल स्कोर

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 16 गेंदों में 18 रन बनाए. इसके अलावा विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 11 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए. वहीं केएल राहुल ने 56 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए.

विज्ञापन

मार्को यानसेन ने 10 ओवर में 76 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. उनके अलावा नांद्रे बर्गर ने 2, कॉर्बिन बॉश ने 2 और ओटनील बार्टमैन ने भी 2 विकेट लिए.

साउथ अफ्रीका की ऐसी रही बल्लेबाजी

350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम 15 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रियान रिकलटन और क्विंटन डी कॉक का खाता नहीं खुला. हालांकि इसके बाद मैथ्यू ब्रीटजके ने शानदार अर्धशतक जमाया. उन्होंने 80 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. उनके अलावा टोनी डी जोरजी ने 39 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 28 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मार्को यानसेन ने 39 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. अंत में कॉर्बिन बॉश ने 51 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए. साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332/10 रन बनाए.

विज्ञापन

हर्षित और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी

हर्षित ने भारत की ओर से दूसरे ओवर में साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके डी कॉक और रिकलटन के रूप में दिए, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. इसके अलावा कुलदीप ने ब्रेविस और मार्को यानसेन को चलता किया, जो अर्धशतक बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. हर्षित ने 3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को 4 सफलता मिली. वहीं, अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ