IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने शतक जड़कर किया बड़ा धमाका, ध्रुव जुरेल ने भी दिखाई क्लास

India A vs England Lions: भारत ए टीम और इंग्लैंड लॉयंस के बीच नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच जारी है। मैच के पहले ही दिन स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़कर इंग्लैंड टीम को चेतावनी दी है। राहुल को पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 87 गेंदों पर 52 रनों की जोरदार पारी खेली। यह उनका इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगातार तीसरी फिफ्टी है।

KL Rahul Dhruv Jurel

X

India A vs England Lions: भारत की ए टीम और इंग्लैंड लॉयंस के बीच नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के साथ इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने वाले अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़कर अपनी तैयारियों का बेहतरीन सबूत दिया है। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 168 गेंदों पर 116 रनों की आकर्षक पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक बार फिर से जोरदार पारी खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

विज्ञापन

उन्होंने 87 गेंदों पर सात चौकों के दम पर 52 रनों की जोरदार पारी खेली। यह उनका इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगातार तीसरी फिफ्टी है। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 319 रन बनाए। स्टंप्स के समय तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज की जोड़ी क्रीज पर थी। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि जॉर्ज हिल ने भी नॉर्थम्प्टन में दो विकेट झटके।

विज्ञापन

नायर ने खेली 40 रनों की पारी

मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने वाले राहुल ने दो विकेट गिरने के बाद पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर के साथ मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। नायर इस बार अपनी पारी को 40 रनों तक ही खींच सके, जिसमें चार चौके शामिल रहे। लंच ब्रेक के बाद दोनों बल्लेबाजों ने खुलकर खेलना शुरू किया और जमकर रन बटोरे। इस साझेदारी को वोक्स ने तोड़ा, जहां उन्होंने नायर को अपना शिकार बनाया।

आखिरी सेशन में इंग्लैंड की वापसी

भारतीय टीम एक समय तीन विकेट के नुकसान पर लगभग 250 रन बना चुकी थी, लेकिन यहां से इंग्लिश टीम ने वापसी की। टीम ने सबसे पहले जुरेल को पवेलियन भेजा। जुरेल के आउट होते ही राहुल भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और जॉर्ज हिल की गेंद पर आउट हो गए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इन दोनों के विकेट के बाद दिन का खेल खत्म होने तक नितीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर के भी विकेट लेकर जोरदार वापसी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ