IND vs ENG: इंग्लैंड में कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? सामने आए 3 बड़े नाम

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारत के लिए टेस्ट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा। ये सवाल हर भारतीय फैंस को परेशान कर रहा है। हालांकि 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की जगह ओपन कर सकते हैं।

IPL 2025 - 2025-06-06T201116.111

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले संन्यास का ऐलान कर दिया। ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिरकार उनकी जगह भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा? रोहित की जगह पर 3 बल्लेबाज ऐसे हैं, जो उनकी जगह ले सकते हैं। लिस्ट में पहला नाम केएल राहुल का आता है। वह कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए टेस्ट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में वह प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन को भी रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है। वहीं आईपीएल 2025 में पर्पल कैप अपने नाम करने वाले साई सुदर्शन को भी बतौर सलामी बल्लेबाज मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं बात यशस्वी जायसवाल की करें तो वह पहले से ही रोहित शर्मा के साथ टेस्ट में ओपन कर रहे थे। ऐसे में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ