IND W vs WI W: चीते सी छलांग और फिर एक हाथ से लपक ली गेंद, हरमनप्रीत कौर के कैच का वीडियो हुआ वायरल

IND W vs WI W: भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में 211 रनों से हरा दिया है। इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने एक शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ind vs - 2024-12-22T224213.040

Harmanpreet Kaur Catch Video: विमेंस क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच वड़ोदरा में 22 दिसंबर को खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की एक कैच ने सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ कर वेस्टइंडीज की आलिया एलीन को आउट किया। उन्होंने परफेक्ट टाइमिंग के साथ छलांग लगाकर इस कैच को पकड़ा था। उनकी इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर ने लिया शानदार कैच

वेस्टइंडीज की पारी के 11वें ओवर में रेणुका सिंह गेंदबाजी कर रही थीं। इस दौरान रेणुका की गेंद पर आलिया एलीना ने लॉन्ग-ऑन की तरफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी। उनके बैट का बॉल से कनेक्शन भी अच्छा हुआ था। लेकिन हरमनप्रीत कौर ने कुछ और ही प्लान किया हुआ था। उन्होंने एक जबरदस्त अंदाज में छलांग लगाई और दायें हाथ से कैच पकड़ लिया। एलीना भी इस कैच को देख कर दंग रह गईं।

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर ने की शानदार वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी 2 टी20 मैचों हरमनप्रीत चोट की वजह से नहीं खेल पाई थीं। उन्होंने पहले वनडे मैच में वापसी की थी। पहले टी20 मैच के दौरान उन्हें घुटने में दर्द हुआ था। वापसी के बाद उन्होंने 23 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का भी लगाया।

विज्ञापन

इससे पहले भारत ने पहले वनडे मैच को 211 रनों से जीत लिया है। टीम इंडिया की इस जीत में स्मृति मंधाना और रेणुका ठाकुर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्मृति मंधाना ने 91 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, रेणुका ठाकुर ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से हराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ