हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: पढ़ाई में कमजोर, स्कूल के एथलीट...कौन हैं तेंडाई चतारा? जिन्होंने टीम इंडिया को किया ढेर

IND vs ZIM Who is Tendai Chatara: तेंडाई चतारा ने भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज बैकफुट पर नजर आए।

विज्ञापन
Tendai Chatara

IND vs ZIM Who is Tendai Chatara: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद करोड़ों फैंस को शनिवार को बड़ा झटका लगा। टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम 116 रन का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में महज 102 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 रन से जीत लिया। जिम्बाब्वे की जीत में उनके गेंदबाज तेंडाई चतारा का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 3.5 ओवर में महज 16 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। चतारा ने एक मेडन ओवर भी फेंका। उन्होंने रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और रियान पराग का विकेट चटकाया। आइए जानते हैं तेंडाई चतारा कौन हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को जोर का झटका दिया।

हाई स्कूल में एथलीट रह चुके हैं चतारा

33 साल के चतारा दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। वह अपने गेंदबाजी एक्शन के लिए भी फेमस हैं। कद-काठी में लंबे तेज गेंदबाज का हाथ उनकी बगल में चिपका रहता है। खास बात यह है कि चतारा स्कूल में पढ़ाई में काफी कमजोर थे। वह पहले एथलीट रह चुके हैं। उन्होंने हाई स्कूल में रहते हुए 200 और 400 मीटर स्पर्धाओं में मैनिकालैंड का प्रतिनिधित्व किया था। बाद में वह क्रिकेट खेलने लगे।

भारत के खिलाफ ही किया था डेब्यू

चतारा ने 2009 में माउंटेनियर्स के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। अंडर-19 में भी वह स्टार की तरह उभरे। चतारा नवंबर 2009 में बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वहीं जून 2010 में उन्होंने हरारे में भारत के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी-20 में जिम्बाब्वे के सीनियर खिलाड़ी के रूप में डेब्यू किया था। जहां उन्होंने भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान को आउट करके अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल विकेट लिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ कर चुके हैं कमाल

चतारा ने साल 2013 में खूब नाम कमाया। उन्होंने 18 मैचों में 32 विकेट चटकाए। अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट चटकाकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई। चतारा अब तक 9 टेस्ट, 87 वनडे और 57 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 24, 115 और 65 विकेट चटकाए हैं। तेंडाई नामीबिया के खिलाफ लास्ट ओवर में 15 रन का बचाव भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2024: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, PAK से इस दिन होगा मुकाबला 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे ने बनाए कीर्तिमान 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान शुभमन गिल, किसे ठहराया जिम्मेदार? 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जूता उतारकर कान से क्यों लगा लेते हैं जिम्बाब्वे के गेंदबाज? गर्लफ्रेंड से जुड़ा है मामला 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: सिर्फ एक स्टार वाली जर्सी पहनकर क्यों खेल रही टीम इंडिया? सामने आई ये वजह 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस ट्रिक से फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के मैच, यहां जानें पूरा प्रॉसेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola