IND vs ZIM: पहले T20 मैच में टीम इंडिया के लिए हीरो बन सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अय्यर को दिलाएंगे पहली जीत!
IND vs ZIM: टीम इंडिया टी-20 फॉर्मेट में पिछली दोनों सीरीज हार चुकी है. दोनों ही सीरीज में टीम इंडिया को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. जिसके कारण ही अब टीम मैनेजमेंट जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का आगाज जीत से करना चाहती है. इस सीरीज पर सभी की नजरें टिकी हुई है.

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला हरारे में खेला जाना है. टीम इंडिया इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहती है. ऐसे में पहले मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे. जहां पर टीम इंडिया के ये 5 स्टार खिलाड़ी पहले टी-20 मैच में हीरो बन सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated)
अभिषेक शर्मा
2 / 6सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 2 सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. इसी मैदान पर ही अभिषेक ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है. (Pic Credit- AI Generated)
ईशान किशन
3 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में रन बनाए थे. अब वो उसी फॉर्म को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे. किशन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करके पूरे मैच का रुख पलट सकते हैं. (Pic Credit- X)
तिलक वर्मा
4 / 6उपकप्तान तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में एक बार फिर से फैंस की उम्मीदें इस खिलाड़ी से जगी हैं. तिलक वर्मा के पास भी मौका है, खुद को दोबारा इंटरनेशनल स्टेज पर साबित करने का, ऐसे में वो इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. (Pic Credit- X)
वैभव सूर्यवंशी
5 / 6उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ खुद को साबित नहीं कर पाए थे. ऐसे में वो जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने बल्ले का जादू दिखाना चाहेंगे. सूर्यवंशी बल्ले के साथ बड़ी पारी खेलना चाहते हैं. इस हरारे के मैदान पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. (Pic Credit- AI Generated)
अशोक शर्मा
6 / 6युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी रफ्तार से आईपीएल 2026 में सभी को प्रभावित किया था. जिसके कारण ही अब उन्हें टीम इंडिया में भी मौका मिला है. ऐसे में वो भी जिम्बाब्वे के खिलाफ बहुत ही खतरनाक गेंदबाजी करके अपना डेब्यू मुकाबला खास बना सकते हैं. (Pic Credit- Ashok Sharma Instagram)