IND Vs ZIM: भारत के पास पहले T20 मैच में इतिहास रचने का मौका, अगर कर दिया यह कारनामा

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी 20 मैच 6 जून को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका होगा। इससे पहले भी टीम इंडिया को ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका मिला था, लेकिन वो चूक गए थे।

l - 2024-07-05T195504.587

India vs Zimbabwe T20I Series: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया का मुकाबला अब जिम्बाब्वे से होना है। जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम की कप्तानी शुभमन​ गिल कर रहे हैं। इस मैच में शुभमन​ गिल के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

विज्ञापन

इन टीमों ने जीते हैं टी20 में सबसे ज्यादा मैच

विज्ञापन

टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बरमूडा की टीम के पास है। बरमूडा की टीम ने साल 2021 से लेकर 2023 तक लगातार 13 टी20 मैच जीते थे। इसके अलावा मलेशिया ने भी साल 2022 में लगातार 13 मुकाबले जीते थे। हालांकि ये दोनों देश टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं। अफगानिस्तान की टीम ने 2018 से लेकर 2021 तक लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। साल 2020 से लेकर 2021 तक रोमानिया ने भी लगातार 12 टी 20 मैच जीते थे।

विज्ञापन

भारत जीत चुका है 12 मैच

2021 से लेकर 2022 तक टीम इंडिया ने लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते थे। इस बार भी टीम इंडिया लगातार 12 मैच जीत चुकी है। ऐसे में अगर भारत एक और मैच जीत जाता है तो वो टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला टेस्ट प्लेइंग नेशन बन जाएगा।

विज्ञापन


भारत के पास इतिहास रचने का मौका

अगर टीम इंडिया लगातार दो और मैच जीत जाती है तो वो इतिहास रच देगी। वो टी 20 में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को पहला मैच 6 जून को खेलना है। जबकि दूसरा मैच 7 जून को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ