IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में इन 5 गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने बताए नाम

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया कि टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में किन 5 गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है.

Team India (PIC Credit -AI)

Team India (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है और दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट गॉले में खेला जाएगा. इस मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारत की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैफ ने बताया है कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया किन 5 गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है.

विज्ञापन

कुलदीप यादव के खेलने पर जताया संशय

एक तरफ जहां ज्यादातर क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने स्पिन अनुकूल पिचों को देखते हुए चाइनामैन कुलदीप यादव की पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की बता रहे हैं, तो वहीं कैफ को अब भी उनके चयन को लेकर संशय है. अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कैफ ने कहा कि कुलदीप को लगातार मौके नहीं मिलने की वजह से यह कहना मुश्किल है कि वह पहले टेस्ट में खेलेंगे.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि कुलदीप खेलें, लेकिन वह अपनी गेंदबाजी से टीम मैनेजमेंट को पूरी तरह से प्रभावित नहीं कर पाए हैं. कप्तान शुभमन गिल हों या मुख्य कोच गौतम गंभीर, ऐसा महसूस होता है कि वे कुलदीप को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. कुलदीप टीम का हिस्सा तो रहते हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलती, इसलिए मुझे अभी भी थोड़ा शक है कि वे उन्हें खिलाएंगे या नहीं.”

इन 5 गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

कैफ का मानना है कि गॉले की स्पिन-फ्रेंडली पिच को देखते हुए टीम इंडिया 3 स्पिनरों के साथ मैदान में उतर सकती है. उनके मुताबिक रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार की तिकड़ी भारत के स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल सकती है, जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर होगी. उन्होंने कहा, “धीमी पिच पर मैं दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर खिलाने के पक्ष में हूं. सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ जडेजा, कुलदीप और मानव सुतार आदर्श संयोजन हो सकते हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

मानव सुथार की बल्लेबाजी भी बनेगी बड़ी ताकत

कैफ ने मानव सुथार को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का एक बड़ा कारण भी बताया है. उनका कहना है कि सुथार निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे टीम की बल्लेबाजी को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी. वह जरूरत पड़ने पर नंबर-8 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में तीसरे स्पिनर की भूमिका निभाएंगे.

आकिब नबी को नहीं मिलेगा डेब्यू का मौका?

कैफ ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को गॉले टेस्ट में डेब्यू का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आकिब नबी पहले टेस्ट में खेलेंगे. अगर टीम तीन स्पिनरों के साथ उतरती है और सुथार बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं, तो संतुलन बेहतर बनता है. इसके अलावा मोहम्मद सिराज का पहले टेस्ट में खेलना लगभग तय है, इसलिए नबी को इंतजार करना पड़ सकता है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ