सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने किसे सौंपी ट्रॉफी? वायरल हो गई तस्वीर

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज में क्लीन स्पीव करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने पहले मैच में 43 रन, दूसरे मैच में 7 विकेट और तीसरे मैच में सुपर ओवर में जीत दर्ज कर सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया। ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसे चैंपियन खिलाड़ियों के हाथ में सौंप दी, जिसके चर्चे हो रहे हैं।

IND vs SL

IND vs SL

IND vs SL Cricket Series: इंडियन क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को उसके ही घर में 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज में शिकस्त दे दी है। सीरीज के तीनों ही मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की ये पहली परीक्षा थी, जिसमें वह पूरी तरह से सफल साबित हुए हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी दो ऐसे खिलाड़ियों के हाथ में दे दी, जिन्होंने इस सीरीज में बेहद अहम भूमिका निभाई।

कप्तान ने इन खिलाड़ियों को सौंपी ट्रॉफी

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज कब्जाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह और रियान पराग को ट्रॉफी सौंप दी। रिंकू सिंह ने अंतिम मैच में 19वां ओवर करते हुए बाजी पलटी थी तो रियान पराग ने पहले टी20 मैच में आखिर में आकर विकेट हासिल कर मैच को भारत की ओर पलटा था। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस सीरीज में अपनी गहरी छाप छोड़ी, इसलिए कप्तान ने दोनों खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया।

कैसा रहा रियान पराग और रिंकू सिंह का प्रदर्शन

श्रीलंका दौरे पर इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है। रिंकू सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच में महज 4 रन ही बनाए, लेकिन अंतिम मैच में उन्होंने 19वें ओवर में गेंदबाजी करके टीम इंडिया को आखिरी मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, रियान पराग ने भी श्रीलंका दौरे पर 3 मैच में महज 33 रन ही बनाए लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को पहले मैच में जीत दिलाई थी। इस मैच में भी भारत हार की कगार पर पहुंच गया था, लेकिन रियान पराग ने आखिरी के ओवर में शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।

भारत ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप

भारतीय टीम ने श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 43 रन, दूसरे मैच में 7 विकेट और तीसरे मैच में सुपर ओवर में जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप कर दियी। अब भारत 2 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ