IND vs SL T20 Cricket Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी हरा दिया है। टीम इंडिया ने सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से हराया है। इस जीत के बाद कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व की जमकर सराहना की जा रही है। वहीं, मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिर से बयान दिया है कि वह कप्तान नहीं बनना चाहते हैं। सूर्यकुमार यादव का ये बयान चर्चा में बना हुआ है।
मैच के बाद दिया बयान
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ये बयान मैच के बाद प्रेजन्टेशन के दौरान दिया है। उन्होंने कहा कि वो कप्तान नहीं बनना चाहते हैं। मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को क्रिकेट के इस फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए जाने पर कई दिग्गजों ने हैरानी भी जताई थी, क्योंकि लोग इस फॉर्मेट के कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या को देखना चाह रहे थे।
क्या बोले सूर्यकुमार यादव
सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वो कप्तान नहीं बनना चाहते हैं बल्कि लीडर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और काबिलियत से उन्हें मैदान पर ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता है। बस हर खिलाड़ी की क्षमता के अनुसार उनका सही इस्तेमाल करना है। वह टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल से बेहद खुश हैं।
लीडरशिप की वजह से ही मिली कप्तानी
सूर्यकुमार यादव को कप्तान क्यों बनाया गया इसके जवाब में कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर ने श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले ही कहा था कि उनमें लीडरशिप क्वालिटी है। वह खिलाड़ियों के बीच तालमेल बिठाना जानते हैं। इसी कारण उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।
दिया लीडरशिप का सबूत
सूर्यकुमार यादव ने इस सीरीज में अपनी लीडरशिप की क्षमता भी दिखाई। जिस तरह अंतिम मैच में वह ओवर करने आए और बल्ले से उन्होंने सीरीज में प्रदर्शन किया। उससे साफ है कि वह टीम के लीडर के तौर पर खुद भी शानदार प्रदर्शन कर एक उदाहरण पेश करना चाहते हैं। अपने प्रदर्शन के दम पर ही वह मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज को लगी चोट
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
20 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
29 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
31 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines