IND vs SL, Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इतिहास रचने से चूक गए. पंत पहली पारी में 63 रन बनाकर आउट हुए. वह अच्छी लय में दिख रहे थे और खूब चौके-छक्के लगाए, लेकिन एक खराब शॉट के कारण अपना विकेट गंवा बैठे. पंत के पास टेस्ट शतक जड़ने का मौका था.
अगर वह थोड़ी देर संभलकर खेलते तो वह अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील कर इतिहास रच सकते हैं. इस शतक के साथ पंत वो कारनामा कर दिखाते, जो आज तक कोई भारतीय विकेटकीपर नहीं कर सका है.

ऋषभ पंत ने गंवाया श्रीलंका में इतिहास रचने का मौका

दरअसल, ऋषभ पंत के पास श्रीलंका में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बनने का शानदार मौका था, लेकिन उन्होंने एक खराब शॉट खेलकर इस मौके को गंवा दिया. पंत कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक के ठीक बाद पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाने चक्कर में आउट हो गए. पंत ने 89 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. वह अपना शतक पूरा करने से सिर्फ 17 रन से दूर थे.

---विज्ञापन---

आज तक किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका की धरती पर टेस्ट शतक नहीं जड़ा है. पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से लेकर ऋद्धिमान साहा तक कोई भी भारतीय विकेटकीपर अपने करियर में ऐसा नहीं कर सका. अब पंत भी ऐसा करने से चूक गए.

ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी की खराब गेंदबाजी, टीम के लिए लुटाए सबसे ज्यादा रन

धोनी के नाम दर्ज है हाईएस्ट स्कोर

श्रीलंका में बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है. धोनी ने साल 2010 में श्रीलंका दौरे पर 76 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. उनके बाद इस मामले में पूर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा का नाम आता है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 67 रन बनाए थे. वहीं, साहा के नाम बतौर भारतीय विकेटकीपर श्रीलंका में सबसे ज्यादा 230 रन बनाने का भी रिकॉर्ड है.

---विज्ञापन---

उनके अलावा, कोई भारतीय विकेटकीपर श्रीलंका में 200 रन का आंकड़ा तक नहीं पार कर पाया है. धोनी ने श्रीलंका में खेले 3 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 128 रन बनाए थे. वहीं, ऋषभ पंत श्रीलंकाई सरजमीं पर अब तक खेले 2 मैचों की 3 पारियों में 168 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 66 रन रहा है, जो उन्होंने गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में बनाया था.

ये भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल के खिलाफ ICC का बड़ा एक्शन, असिथा फर्नांडो के साथ लड़ाई पर सुनाई कड़ी सजा

---विज्ञापन---