IND vs SL: कोलंबो में तीसरे दिन बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश का खतरा बना हुआ है. मैच के दूसरे दिन भी बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा था. अब मैच के तीसरे दिन सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना है.
तीसरे दिन कोलंबो में बारिश की आशंका (PIC Credit- ANI)
---विज्ञापन---
IND vs SL 2nd Test Day 3 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. 23 अगस्त से शुरू हुए इस मैच में दो दिनों का खेला हो चुका है और टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 पर घोषित की, जिसके जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 8 रन पर 2 विकेट गंवा दिए.
अब तीसरे दिन भारतीय टीम जल्द से जल्द बाकी विकेट चटका कर मैच अपनी पकड़ और भी मजबूत करना चाहेगी. हालांकि, मैच के तीसरे दिन बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. दूसरे दिन भी बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो टेस्ट के तीसरे भारी बारिश की संभावना है, जिसके कारण मैच बार-बार रुक सकता है.
---विज्ञापन---
तीसरे दिन कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था, जिसके चलते कई ओवर का नुकसान हुआ. अब तीसरे दिन भी बारिश का खतरा बना हुआ है. दूसरे दिन बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए तीसरे दिन का खेल तय समय से 15 मिनट पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा. लेकिन सुबह से ही कोलंबो में मौसम खराब रहने और बारिश होने की आशंका है. एक्यूवेदर के मुताबिक, तीसरे दिन यानी मंगलवार, 25 अगस्त को कोलंबो में 92 फीसदी बारिश की संभावना है. सुबह 9 से 10 बजे तक बारिश की संभावना 49 फीसदी है, जबकि दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक बारिश की संभावना 50 फीसदी से भी अधिक है. दिन बढ़ने के साथ-साथ बारिश का खतरा और बढ़ सकता है और पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहने का अनुमान है.
नीचे आप मैच के दौरान हर घंटे बारिश की संभावना देख सकते हैं.
टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 300/5 के स्कोर से की थी और 503/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 115 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन बनाए. इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 117 रनों की पारी खेली थी. वहीं, जवाब में उतरी मेजबान श्रीलंका की टीम दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 8 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा को 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया, जबकि दिन की आखिरी गेंद पर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को 2 रन के स्कोर पर LBW आउट कर दिया. श्रीलंका अभी भारत से 495 रन पीछे है.
Stumps, Day 2: A thoroughly dominant day comes to an end as #TeamIndia take two quick wickets to reduce Sri Lanka to 8-2 after declaring at 503-9. Earlier, Dhruv Jurel registered his 2nd Test ton.
हिंदी न्यूज़/खेल/IND vs SL: कोलंबो में तीसरे दिन बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.