IND vs SL: तेज बारिश के कारण धुल सकता है दूसरे दिन का खेल, गॉल के मौसम ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

IND vs SL 1st Test Day 2 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. गॉल में तेज बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द हो सकता है.

IND vs SL Weather

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट पर भी मंडराया बारिश का खतरा! (PIC Credit- X/BCCI)

India v Sri Lanka 1st Test Day 2 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा. पहले दिन बारिश के कारण दो बार खेल को रोकना पड़ा, जिससे काफी समय बर्बाद हुआ और सिर्फ 73 ओवर का ही खेल हो सका. हालांकि, टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए और मैच पर अपनी मजूबत पकड़ बना ली.

विज्ञापन

वहीं, पहले दिन हुए नुकसान की भरपाई के लिए दूसरे दिन का खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू करने का फैसला किया गया. लेकिन मैच के शुरू होने से पहले दूसरे दिन गॉल के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भी मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

दूसरे दिन कैसा रहेगा गॉल का मौसम?

भारत-श्रीलंका के बीच जारी गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भी बारिश का खतरा बना हुआ है. गॉल में अभी भी तेज बारिश हो रही है. दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 में शुरू होना था, लेकिन अब बारिश के कारण मुकाबले की शुरुआत में देरी भी हो सकती है. एक्यूवेदर के मुताबिक, गॉल टेस्ट के दूसरे दिन (16 अगस्त) बारिश की संभावना करीब 40 प्रतिशत है. सुबह 11 बजे तक यह संभावना घटकर लगभग 34 प्रतिशत हो जाएगी, जबकि दोपहर 12 बजे तक बारिश की आशंका करीब 29 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.

इसके बाद दूसरे सेशन के दौरान बारिश होने की संभावना लगभग 20 प्रतिशत पर आ जाएगी. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है और बीच-बीच में बारिश खेल में खलल डाल सकती है. हालांकि, दोपहर के बाद बारिश की संभावना में कमी आने की उम्मीद है. इसके बावजूद हल्की बारिश या बूंदाबांदी की वजह से मैच कुछ समय के लिए रुक सकता है. ऐसे में दूसरे दिन भी बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- स्पेन क्रिकेट टीम का बड़ा कारनामा, ऑस्ट्रेलिया का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट के पहले दिन का हाल

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल शानदार शुरुआत दिलाई. राहुल और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े, लेकिन जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 32 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा और राहुल ने अर्धशतक लगाया. हालांकि, टी-ब्रेक के बाद राहुल मैदान पर नहीं लौटे.

शरीर में ऐंठन और हाथ में खिंचाव की शिकायत के कारण उन्हें 77 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. वह फिट होकर दूसरे दिन दोबारा बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. वहीं, कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दिन का खेल खत्म होने तक देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ऋषभ पंत 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे. अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे दिन तेजी से रन बनाने और पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ