Virat Kohli T20i Retirement: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर करोड़ों सपने पूरे कर दिए हैं। शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 रन से अद्भुत और अविश्वसनीय जीत दर्ज की। सांसें थमा देने वाले मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने विराट पारी खेली। इस जीत के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बड़ा ऐलान कर दिया। विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
ये मेरा आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच
विराट कोहली को इस मैच में 76 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने मैच के बाद कहा- ये मेरा आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच और आखिरी टी-20 विश्व कप था। अब वक्त है कि युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए।
भगवान महान है…
कोहली ने कहा- ”यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था। यह वही है जो हम एक दिन हासिल करना चाहते थे। हम हमेशा से ही यही हासिल करना चाहते थे। कोहली ने आगे कहा- एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है। भगवान महान है। मैंने टीम के लिए उस दिन ये काम पूरा किया, जिस दिन इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मैं वर्ल्ड कप उठाना चाहता था। यह अब तक एक रहस्य था। अब अगली पीढ़ी को कमान संभालने का समय आ गया है, कुछ अद्भुत खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे और झंडा ऊंचा लहराते रहेंगे।”
एक लंबा इंतजार…
कोहली ने अपने संन्यास पर आगे कहा कि यह ऐसा भी रहस्य नहीं था, जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था। अब अगली पीढ़ी को चमत्कार करने का समय आ गया है, जैसा कि हमने उन्हें कई बार आईपीएल में करते देखा है। हमारा ICC टूर्नामेंट जीतने के लिए एक लंबा इंतजार रहा है। मैं अकेला नहीं हूं। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा है।
शब्दों में बयां नहीं कर सकता…
रोहित भी टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी की तरह ही इसका हकदार है। कोहली ने कहा- खेल के बाद मैंने जो भावनाएं महसूस कीं, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे ही पता था कि मैं किस तरह की मानसिकता में था। मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, लेकिन जब भगवान को आपको कुछ देना होता है तो वह ऐसे तरीके से देता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मैं आभारी हूं और अपना सिर झुकाता हूं।
यह एक अद्भुत दिन…
कोहली ने साथी खिलाड़ियों की तारीफ में कहा- जिस तरह का चरित्र खिलाड़ियों ने दिखाया, उसे बता पाना वाकई मुश्किल है। मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप की जीत थोड़ी देर बाद समझ में आने वाली है। भावनाएं थोड़ी देर बाद सतह पर आने लगेंगी, लेकिन यह एक अद्भुत दिन है।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्यकुमार यादव बने सुपरमैन! बाउंड्री लाइन पर लिया शानदार कैच, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ये 5 खिलाड़ी न होते तो थम जातीं सांसें, विश्व कप जीतने का सपना किया पूरा
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने बड़ा धमाका, तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ये बड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs SA: डर के आगे जीत है…अक्षर पटेल ने तोड़ डाला साउथ अफ्रीका का घमंड, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines