---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SA: ये 5 खिलाड़ी न होते तो थम जातीं सांसें, विश्व कप जीतने का सपना किया पूरा

T20 World Cup 2024 Final IND vs SA: टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना आखिरकार पूरा हुआ। फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त दी। इस मैच में 5 खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 Final IND vs SA: करोड़ों हिंदुस्तानियों की दुआएं आखिर रंग लाईं और टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया। शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रन से शानदार जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आखिरकार 10 साल बाद टीम इंडिया ने फाइनल जीतकर साबित कर दिया कि वह विश्व की नंबर-1 टीम है। वैसे तो पूरी टीम इंडिया ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस जीत में पांच खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा। ये न होते तो फैंस को बड़ा झटका लग जाता।

इन खिलाड़ियों के नाम हैं विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांडया…

---विज्ञापन---

विराट कोहली

फाइनल में विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच के सौदागर साबित हुए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली डटकर खड़े रहे। कोहली ने 19वें ओवर तक बल्लेबाजी की और 59 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक 76 रन बनाकर लौटे। मानो कोहली ने अपनी ये विराट पारी फाइनल के लिए ही बचाकर रखी थी। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इस मैच में 176 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

---विज्ञापन---

अक्षर पटेल 

विराट के साथ ही दूसरे छोर पर बापू के नाम से मशहूर अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अक्षर ने गगनचुंबी छक्के ठोक साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को घुटनों पर ला दिया। अक्षर ने 31 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्के ठोक 47 रन जड़े। हालांकि गेंदबाजी में वे थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स का बड़ा विकेट निकाला।

---विज्ञापन---

जसप्रीत बुमराह 

टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भरोसेमंद साबित हुए। जसप्रीत बुमराह के 2 विकेट चटकाए। बुमराह ने अपने पहले ओवर में साउथ अफ्रीका के ओपनर रीजा हेंड्रिक्स को आउट करने के बाद 18वें ओवर में मार्को जेनसन का बड़ा विकेट चटकाया। बुमराह ने दोनों बल्लेबाजों को अपनी तूफानी गेंद पर क्लीन बोल्ड का चारों खाने चित कर दिया। बुमराह ने 4 ओवर में महज 18 रन दिए।

---विज्ञापन---

अर्शदीप सिंह 

टी-20 के किंग अर्शदीप सिंह सबसे बड़े मैच में टीम इंडिया की उम्मीदों पर खरा उतरे। अर्शदीप काफी किफायती साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके। अर्शदीप ने 13वें ओवर में क्विंटन डी कॉक का विकेट चटकाकर मैच का रुख बदला। इसके बाद इससे पहले उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अर्शदीप की सधी गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका की टीम बैकफुट पर नजर आई।

---विज्ञापन---

हार्दिक पांड्या

अगर हार्दिक पांड्या को इस मैच का सबसे बड़ा हकदार कहें तो गलत नहीं होगा। आखिरी ओवर में हार्दिक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए डेविड मिलर का सबसे बड़ा विकेट चटकाया। उन्होंने इसके बाद कागिसो रबाडा को भी आउट किया। इससे पहले हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर में हेनरिक क्लासेन का सबसे बड़ा विकेट चटकाया। जिसे मैच का रुख ही बदल दिया। हार्दिक ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को पूरा कर दिया।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Retirement: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA T20 World Cup 2024 Highlights : टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने बड़ा धमाका, तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ये बड़ा रिकॉर्ड 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: डर के आगे जीत है…अक्षर पटेल ने तोड़ डाला साउथ अफ्रीका का घमंड, देखें वीडियो 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने दिखाया जोश, रोहित शर्मा की छूट गई हंसी, देखें वीडियो

First published on: Jun 29, 2024 11:32 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola