IND vs SA: टी-20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन-हार्दिक की हुई वापसी

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच के बीच बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम में हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की वापसी हुई है, जबकि एक स्टार ऑलराउंडर का पत्ता काट दिया गया है. टी-20 सीरीज का आगाज आगामी 9 दिसंबर से होने वाला है.

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है. टी-20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होने वाला है.

विज्ञापन

हार्दिक और शुभमन गिल की वापसी

टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की वापसी हुई है. हार्दिक एशिया कप 2025 के दौरान इंजरी का शिकार हुए थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में भी भाग नहीं लिया था. ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे और टी-20 सीरीज में भी भाग नहीं ले पाए थे. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज से भी उन्हें आराम दिया गया था. लेकिन आगामी 9 दिसंबर से होने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें दल में जगह मिली है.

विज्ञापन

वहीं, शुभमन गिल की बात करें तो उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गर्दन में ऐंठन हो गई थी, जिसकी वजह से वह वनडे सीरीज में भाग नहीं ले पाए थे. हालांकि अब उन्होंने टी-20 टीम में वापसी कर ली है. उन्हें केवल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.

इसके अलावा स्क्वाड में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी मौका दिया गया है. टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज से मेल खाती है. टी-20 टीम में एक बदलाव हुआ है. नितीश रेड्डी को मौका नहीं मिला है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

भारत और साउथ अफ्रीका 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्रमांकदिनतारीखसमयमैचस्थल
1मंगलवार09-दिसंबर-25शाम 7:00 बजेपहला टी20आईकटक
2गुरुवार11-दिसंबर-25शाम 7:00 बजेदूसरा टी20आईनया चंडीगढ़
3रविवार14-दिसंबर-25शाम 7:00 बजेतीसरा टी20आईधर्मशाला
4बुधवार17-दिसंबर-25शाम 7:00 बजेचौथा टी20आईलखनऊ
5शुक्रवार19-दिसंबर-25शाम 7:00 बजेपांचवां टी20आईअहमदाबाद

ये भी पढ़ें- IND vs SA: Virat Kohli को मिला तूफानी बल्लेबाजी का इनाम, शुभमन गिल को हुआ नुकसान 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ