IND vs SA: दूसरा टी-20 आज हो पाएगा या नहीं? बारिश के साए के बीच सामने आई ये तस्वीर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। दूसरे टी-20 में बारिश विलेन साबित हो सकती है। पहले मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा था।

Untitled design (20)

IND vs SA Weather

IND vs SA 2nd T20I Weather Report: सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ करने वाली टीम इंडिया दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका से गकेबरहा में भिड़ेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले टी-20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन टॉप क्लास रहा। बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने जमकर तबाही मचाई, तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई की जोड़ी महफिल लूटने में सफल रही। हालांकि, दूसरे टी-20 मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है। इंद्र देव सेंट जॉर्ज पार्क में रोमांचक मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है मौसम का ताजा अपडेट?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले का मजा बारिश किरकिरा कर सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैच की शुरुआत में ही बारिश खलल डाल सकती है। इसके बाद भी मुकाबले के बीच-बीच में तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। यानी दूसरे टी-20 में इंद्र देव मैच का मजा किरकिरा कर सकते हैं। बारिश की वजह से मैच कई बार बाधित हो सकता है। इसके साथ ही अगर बारिश की वजह से ओवर कम किए जाते हैं, तब भी बीच-बीच में बारिश खलल डाल सकती है। पूरे दिन सेंट जॉर्ज पार्क में बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिसकी वजह से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

पहले टी-20 में बोला था संजू का बल्ला

भारतीय टीम का प्रदर्शन सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में शानदार रहा था। संजू सैमसन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 107 रन की तूफानी पारी खेली थी। संजू ने अपने इस इनिंग के दौरान 7 चौके और 10 छक्के जमाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज टी-20 में भारत की ओर से लगातार दो शतक जमाने वाले पहला बैटर भी बन गया है।

विज्ञापन

संजू के अलावा तिलक वर्मा ने भी सिर्फ 18 गेंदों में 33 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने अपनी घूमती गेंदों पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को जमकर नाच नचाया था। वरुण-बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए थे। भारतीय गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे और पूरी टीम महज 141 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ