---विज्ञापन---

विराट-अनुष्का ने कैंसर से जूझ रही लड़की के लिए किया नेक काम, हर्षा भोगले ने किया खुलासा

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक ऐसा काम किया है, जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इसका खुलासा किया है।

Virat Kohli Anushka Sharma: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। वे अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं, लेकिन अब कोहली ने एक ऐसा काम किया है, जिसे दुनिया सलाम कर रही है। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले के लिए तैयार हैं। इससे पहले कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक दिल छू लेने वाला किस्सा सुनाया है। जिसे सुनकर आप भी कोहली के दूसरे पहलू को जानेंगे।

कैंसर से जूझ रही लड़की की मदद की

हर्षा ने एक वीडियो शेयर कर मार्मिक कहानी साझा की है। हर्षा के अनुसार, मेरे एक उनके सहकर्मी की बेटी कैंसर से जूझ रही थी। इस कठिन समय का सामना वह पूरी दृढ़ता और हिम्मत के साथ कर रही थी। उसे इस स्थिति में बाहर से भी हिम्मत की जरूरत थी। इस लड़की के लिए कोहली ने एक मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा। जिसे एक पत्रकार की मदद से मैनेज किया गया था। इस पत्रकार के बल्लेबाज के साथ अच्छे संबंध थे।

---विज्ञापन---

हर्षा ने आगे कहा कि इस मार्मिक संदेश से लड़की के मनोबल को बढ़ाने में मदद मिली। उसे अपनी बीमारी का सामना करने के लिए भी मजबूती मिली। फिर जैसे-जैसे लड़की की हेल्थ बेहतर होती गई, उसके परिवार ने कोहली से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा जाहिर की।

---विज्ञापन---

अनुष्का शर्मा ने की मदद

हर्षा के अनुसार, यह काफी मुश्किल काम था। इसके लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन एक मीडिया सहकर्मी कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से संपर्क करने में सफल रहे। उन्होंने अनुष्का से गुजारिश की कि वह कोहली के साथ मीटिंग की व्यवस्था करें।

---विज्ञापन---

इसके बाद जो हुआ, उसने दिल जीत लिया। कोहली टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उस छोटी लड़की से मिलने के लिए राजी हो गए। कोहली ने अपने बिजी शेड्यूल में से इस मीटिंग के लिए आधे घंटे का समय निकाला। बातचीत के दौरान पूर्व कप्तान ने लड़की को उसकी हेल्थ में सुधार के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उसका हौसला भी बढ़ाया। कोहली से मिलने के बाद लड़की बेहद खुश हुई। उसके परिवार को भी हौसला मिला।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Updates: टॉस से पहले न्यूयॉर्क में बारिश शुरू, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान की हार कारण बन सकते हैं उसके ही ये 4 खिलाड़ी 

ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: मैच से पहले सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी, नहीं रोक पाएंगे हंसी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘भारत जीता तो बिकिनी में शेयर करूंगी फोटोज’

First published on: Jun 09, 2024 07:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola