IND vs NZ: बेंगलुरु में बुरी तरह फेल हुआ भारत, 14 साल बाद टीम ने दोहराया अनचाहा रिकॉर्ड

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बैटिंग लेने का फैसला गलत साबित हुआ है। टीम इंडिया ने इस दौरान 14 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड दोहराया है।

Team India

Team India

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच जारी है। पहला दिन बारिश से पूरी तरह धुलने के बाद खेल दूसरे दिन समय से शुरू हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। उनका यह फैसला टीम इंडिया के लिए बुरा सपना साबित हुआ। बारिश की वजह से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी मदद मिल रही थी, जिसका उन्होंने जमकर फायदा उठाया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों की नाकामी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने 10 रनों के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन

इस दौरान सरफराज खान और विराट कोहली तो खाता भी नहीं खोल सके, जबकि रोहित सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पिछले 14 सालों में ऐसा सिर्फ तीसरी बार देखने को मिला है कि टीम ने 10 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए हों। टीम इंडिया ने ऐसा सबसे पहले 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। तब मोहाली में खेले गए मैच में टीम के तीन विकेट सात रन पर गिर गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम ने दोहराया 14 साल पुराना रिकॉर्ड

दूसरी बार ऐसा 2010 में अहमदाबाद में देखने को मिला, जब टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ दो रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 39 रनों पर अपने आठ विकेट गंवा दिए हैं। इस तरह टीम पर 50 रन से पहले ऑलआउट होने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन

क्यों हुआ टीम इंडिया का ऐसा हाल

टीम इंडिया की इस हालत की एक वजह कीवी तेज गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी है। उन्होंने एक दिन पहले हुई बारिश का जमकर फायदा उठाया और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। कीवी गेंदबाजों को पिच की नमी का पूरा फायदा मिला, साथ ही उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस भी मिला। दूसरी ओर भारतीय बल्लेबाजों ने भी जमकर खराब शॉट खेले, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ