India vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20I सीरीज खत्म हो चुकी है. टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब वनडे सीरीज पर होगी. दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज में एक बार फिर टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा धमाल मचाते नजर आएंगे. सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.
यह वनडे सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच से भरपूर रहने वाली है. हालांकि, भारतीय फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा. वनडे सीरीज के मुकाबलों का समय टी20 सीरीज के मैचों से अलग होगी. तो आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग की पूरी डिटेल्स.
कब शुरू होगी IND vs NZ वनडे सीरीज?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन में होगा, जबकि तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा. वहीं, चौथा और पांचवां वनडे क्रमश: 13 नवंबर और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे.
पिछली बार रोहित-विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले खेलते नजर आए थे, जहां उनके बल्ले से शानदार पारियां देखने को मिली थीं. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी क्रिकेट फैंस को रोहित और विराट से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. इस सीरीज में दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है. अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से भी यह सीरीज दोनों दिग्गजों के लिए अहम रहने वाली है.
कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होते थे और टॉस दोपहर 12 बजे किया जाता था. लेकिन वनडे सीरीज में फैंस को मैच देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा. भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे. वहीं, टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी सुबह 7 बजे होगा. ऐसे में भारतीय फैंस को रोहित और विराट की बल्लेबाजी देखने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों ने किया निराश, अब हो सकते हैं टीम से बाहर
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मुकाबला | तारीख | समय (भारतीय समय) | मैदान |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 4 नवंबर | सुबह 7:30 बजे | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर | सुबह 7:30 बजे | हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर | सुबह 7:30 बजे | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर | सुबह 7:30 बजे | बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर | सुबह 7:30 बजे | बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: नमन धीर की एक ‘गलती’ से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines