IND vs NZ: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, मुंबई टेस्ट से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां दिग्गज बल्लेबाज तीसरे टेस्ट से बाहर हो गया है।

New Zealand Cricket Team

New Zealand Cricket Team

Kane Williamson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन तीसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे। विलियमसन को कमर में दिक्कत है और इसी की वजह से वो बेंगलुरु और पुणे में भी नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विलियमसन को लेकर कोच ने दिया अपडेट

विलियमसन को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि वो 5 दिन के अंदर ठीक हो जाएंगे, लेकिन न्यूजीलैंड को लगता है कि उन्हें मुंबई में खिलाना बहुत जोखिम भरा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस महीने के आखिर में इंग्लैंड के खिलाफ टीम की घरेलू टेस्ट सीरीज भी शुरू होने वाली है। विलियमसन को लेकर न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘केन लगातार अच्छे संकेत दे रहे हैं, लेकिन वो हमारे साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं।’

उन्होंने आगे कहा, आगे चीजें आशाजनक दिख रही हैं तो हमें लगता है कि उनके लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि वे न्यूजीलैंड में ही रहें और अपने रिहैब के लास्ट स्टेज पर ध्यान दें, ताकि वो इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार रहें। सीरीज अभी एक महीने दूर है, इसलिए अब हमें यह सुनिश्चित होगा कि वे क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार रहें।’

विज्ञापन

कीवी टीम ने जीती सीरीज

विलियमसन की गैर मौजूदगी में भी टॉम लैथम की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही। सीरीज में हारने के साथ ही भारत को पिछले 12 साल में पहली बार घर में टेस्ट सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही टीम के लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने के विजय रथ पर भी लगाम लग गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ