IND vs NZ 3rd Test Highlights: न्यूजीलैंड के नाम रहा आखिरी सेशन, दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 86/4

IND vs NZ: तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का तीसरा मैच मुंबई में खेला जा रहा है।

India vs New Zealand

India vs New Zealand

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 86 रन लगा दिए हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली सस्ते में पवेलियन लौटे। वहीं, यशस्वी जायसवाल 30 रन बनाने के बाद खराब शॉट खेलकर आउट हुए। शुभमन गिल 31 और पंत एक रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की पूरी टीम 235 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 82 और विल यंग ने 71 रन की दमदार पारी खेली। गेंदबाजी में भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने पंजा खोलते हुए पांच विकेट चटकाए, तो वॉशिंगटन सुंदर की झोली में चार विकेट आए।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

टीम इंडिया 86/4

पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 86 रन लगाए हैं। शुभमन गिल 31 और ऋषभ पंत एक रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। टेस्ट के पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे हैं।

कोहली हुए रनआउट

रन चुराने के प्रयास में विराट कोहली सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। 84 के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।

सिराज जीरो पर आउट

नाइट वॉचमैन के तौर पर मैदान पर उतरे मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए हैं। एजाज को लगातार दूसरी सफलता मिल गई है।

यशस्वी चले पवेलियन

रिवर्स स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे हैं। यशस्वी को 30 रन के स्कोर पर एजाज पटेल ने क्लीन बलोड् करते हुए पवेलियन की राह दिखाई है।

भारत के 50 रन पूरे

शुभमन गिल के बल्ले से निकले चौके के साथ ही भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। शुभमन गिल 16 और यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

गिल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर


10 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 35 रन लग चुके हैं। शुभमन गिल 5 और यशस्वी जायसवाल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रोहित चले पवेलियन

रोहित शर्मा का फ्लॉप शो उनके होम ग्राउंड पर भी जारी रहा। हिटमैन 18 रन बनाने के बाद मैट हेनरी की गेंद पर कैच थमाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं।

रोहित को मिला जीवनदान

रोहित शर्मा को जीवनदान मिल गया है। पुल शॉट पर रोहित छह रन बटोरने चाहते थे, लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डर ठीक तरह से गेंद को पकड़ नहीं सके और बॉल उनके हाथ से छिटक गई। 15 रन के स्कोर पर हिटमैन को यह जीवनदान मिला है।

टीम इंडिया की पारी शुरू

न्यूीजीलैंड को पहली पारी में 235 पर समेटने के बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है।

235 पर न्यूजीलैंड ढेर

वॉशिंगटन सुंदर ने एजाज पटेल को आउट करने के साथ ही न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 235 रनों पर समेट दिया है। रविंद्र जडेजा और सुंदर ने मिलकर 9 कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका

82 रन की शानदार पारी खेलने के बाद डेरिल मिचेल पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। न्यूजीलैंड ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। वॉशिंगटन सुंदर के हाथ लगी है तीसरी सफलता।

जडेजा ने खोला पंजा

रविंद्र जडेजा की झोली में पांचवां विकेट भी आ गया है। जड्डू ने मैट हेनरी को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है। 210 के स्कोर पर कीवी टीम ने अपना आठवां विकेट खो दिया है।

जडेजा के हाथ लगी चौथी सफलता

रविंद्र जडेजा न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हो रहे हैं। जड्डू ने ईश सोढ़ी को भी 7 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है।

भारत के नाम रहा दूसरा सेशन

तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है। न्यूजीलैंड ने टी-ब्रेक तक अपने छह विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 192 रन लगाए हैं। जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम करते हुए न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया है।

सिर चढ़कर बोल रहा जडेजा की फिरका का जादू

रविंद्र जडेजा ने एक और कीवी बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है। ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं और न्यूजीलैंड ने 187 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है।

डेरिल मिचेल ने जड़ी फिफ्टी

न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने जबरदस्त गर्मी के बीच फिफ्टी पूरी कर ली है। उनकी इस पारी के दम पर टीम का स्कोर 200 के करीब है।

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

रविंद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर न्यूजीलैंड की हालत खस्ता कर दी है। ब्लंडेल के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 159 रन है।

जडेजा ने दिलाई भारत को चौथी सफलता

भारत के लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है, जहां उन्होंने खतरनाक विल यंग को पवेलियन की राह दिखाई। यंग 71 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड के 150 रन पूरे

डेरिल मिचेल और विल यंग के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मैच में 150 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय यंग 68 जबकि मिचेल 35 रन बनाकर नाबाद हैं।

विकेट की तलाश में भारत

72 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद डेरिल मिचेल और विल यंग क्रीज पर टिक गए हैं। यंग धीरे-धीरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 128 रन है।

विल यंग ने जड़ी फिफ्टी

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग ने मैच में फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने अब तक अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े हैं।

लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। इस समय विल यंग 43 रन जबकि डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर नाबाद हैं।

लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 92-3

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने लंच ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। विल यंग 38 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। भारत की ओर से अब तक वॉशिंगटन सुंदर ने दो जबकि आकाश दीप ने एक विकेट झटका है।

सुंदर ने किया रचिन रविंद्र की पारी का अंत

वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रचिन रविंद्र को भी वापस पवेलियन भेज दिया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने इस पारी का अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है।

भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत के ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई है, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को क्लीन बोल्ड कर दिया। लैथम 44 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

न्यूजीलैंड टीम के 50 रन पूरे

15 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में 50 रन पूरे कर लिए हैं।

क्रीज पर टिकी लैथम-यंग की जोड़ी

डेवोन कॉनवे के रूप में पहला विकेट जल्दी झटकने के बाद अब टीम इंडिया दूसरे विकेट की तलाश में है। इस समय क्रीज पर टॉम लैथम और विल यंग की जोड़ी मौजूद है।

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका

न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट खो दिया है। डेवन कॉनवे 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। आकाशदीप ने उन्हें आउट किया।

न्यूजीलैंड की अच्छी शुरुआत

न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की है। टीम ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट 12 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 10 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI:टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के

कीवी टीम ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला। कीवी टीम में दो बदलाव हुए हैं।

IND vs NZ 3rd Test: टीम इंडिया दे सकती है बुमराह को आराम

मुंबई टेस्ट मैच में टीम इंडिया आज बुमराह को आराम दे सकती है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकता है। उनकी जगह पर सिराज की वापसी हो सकती है।

IND vs NZ 3rd Test: पहले दिन हो सकती है बारिश

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मुंबई में बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ