IND vs NZ: गौतम गंभीर और अभिषेक नायर से बात करने ड्रेसिंग रूम पहुंचा ये दिग्गज, काफी देर तक की चर्चा

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने भारत में 36 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने सीरीज में भी बढ़त बना ली है।

ind vs - 2024-10-20T181330.297

IND vs NZ: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन की पॉइंट टेबल में भी झटका लगा है। इस मैच के बाद रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर और अभिषेक नायर से बात की।

विज्ञापन

कीवी टीम ने हासिल की जीत

बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 46 रनों पर ही सिमट गई थी। यह टीम इंडिया का भारत में सबसे कम टेस्ट स्कोर था। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में सरफराज खान को मौका मिलना चाहिए?

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में सरफराज खान, ऋषभ पंत, विराट कोहली ने अच्छी कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम पहली पारी के बेहद कम स्कोर से अंत तक उबर नहीं सकी। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड को चौथी पारी में 107 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचा ये दिग्गज

इस टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोच गौतम गंभीर से बात की। इस बातचीत में सहायक कोच अभिषेक नायर भी शामिल थे। उन्होंने भी रोहित शर्मा से बात की। इन तीनों दिग्गजों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई।

विज्ञापन

कप्तान रोहित ने दिया वापसी का भरोसा

बेंगलुरु टेस्ट में मिली हार के बाद भले ही टीम इंडिया पर सवाल उठ रहे हो, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को वापसी का पूरा भरोसा है। उन्होंने मैच के बाद कहा था कि टीम ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसे ही हालात में वापसी की थी और सीरीज में लगातार 4 मैच जीते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ