IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होनी है। रोहित की सेना सेमीफाइन में ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित करके फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। हालांकि, आईसीसी के नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ गजब का रहा है। आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में तो भारतीय टीम आजतक कीवियों को धूल नहीं चटा सकी है। भले ही ग्रुप स्टेज में रोहित की पलटन ने न्यूजीलैंड को एक बार हराया हो, लेकिन खिताबी मैच में कीवी टीम अलग लेवल का क्रिकेट खेलती है खासतौर पर जब सामने भारतीय टीम हो। भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने उन कीवी खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिनसे टीम इंडिया को फाइनल में सतर्क रहने की जरूरत है।
ये तीन कीवी खिलाड़ी बनेंगे खतरा
अंबाती रायडू ने फाइनल मैच में मिचेल सैंटनर को भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। रायडू का कहना है कि अपनी घूमती गेंदों के दम पर सैंटनर टीम इंडिया के बैटर्स के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। सैंटनर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। वहीं, इस टूर्नामेंट में अब तक सैंटनर 7 विकेट निकाल चुके हैं। सबसे खास बात सैंटनर विकेट निकालने के साथ-साथ काफी किफायती भी रहे हैं और उन्होंने 4.85 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।
रचिन से रहना होगा सावधान
सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले रचिन रविंद्र से रायडू ने टीम इंडिया को सतर्क रहने की सलाह दी है। रचिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। कीवी बल्लेबाज दो शतक ठोक चुका है और उनके बल्ले से अभी तक खेले 3 मैचों में 75 की औसत से 226 रन निकले हैं। रचिन की खासियत यह है कि वह स्पिन को काफी अच्छा खेलते हैं और बीच के ओवर्स में पारी बुनने का हुनर बखूबी जानते हैं।
रायूड के मुताबिक, न्यूजीलैंड अपने प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव करते हुए डेवोन कॉनवे को मौका दे सकती है। रायडू का कहना है कि कॉनवे की अगर अंतिम ग्यारह में वापसी होती है, तो वह रोहित की सेना का काम खराब कर सकते हैं। शुरुआती दो मैचों में कॉनवे को मौका दिया गया था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।
ये भी पढ़ें- IND vs NZ Final: रोहित की हार में छुपा है टीम इंडिया के चैंपियन बनने का रास्ता! हाथ मलता रह जाएगा न्यूजीलैंड
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines