टीम इंडिया से छिन जाएगा नंबर-1 का ताज? एक और हार के साथ खत्म हो जाएगी 1605 दिनों की बादशाहत

IND vs ENG: टीम इंडिया आज (11 जुलाई) इंग्लैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20I मुकाबले में अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम के लिए यह मैच सिर्फ सम्मान की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनी बादशाहत बचाने का भी आखिरी मौका है.

Team India (Image generated by AI)

Team India (Image generated by AI)

India vs England: बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया आज अपनी साख बचाने की लड़ाई लड़ रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवा चुकी है. सीरीज का पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ने के बाद, इंग्लैंड ने भारत को लगातार तीन मुकाबलों में मात देकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

अब भारतीय टीम के पास 5वें टी20 मुकाबले में अपनी लाज बचाने का आखिरी मौका है. सम्मान के साथ-साथ टीम की नंबर-1 की कुर्सी भी दांव पर लगी है. एक और हार टीम इंडिया से नंबर-1 का ताज छिन सकती है. ऐसे में भारत के लिए 5वां टी20 मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विज्ञापन

खतरे में टीम इंडिया की नंबर-1 की कुर्सी

टीम इंडिया फिलहाल आईसीसी टी20I रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज है. भारतीय टीम पिछले 1605 दिनों से रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा जमाए हुए है, लेकिन अब यह बादशाहत खतरे में है. भारत से नंबर-1 का ताज छिन सकता है. अगर टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टी20 मुकाबला भी हार जाती है तो वह नंबर-1 की कुर्सी गंवा देगी और इंग्लैंड नंबर-1 टी20I टीम बन जाएगी.

यानी भारतीय टीम के लिए यह मैच सिर्फ सम्मान की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनी बादशाहत बचाने का भी आखिरी मौका है. ऐसे में टीम इंडिया हर हाल में यह अग्निपरीक्षा पार करना चाहेगी और हर हाल में जीत हासिल कर सीरीज 3-1 पर खत्म करना चाहेगी.

विज्ञापन

इंग्लैंड की नजर नंबर-1 बनने पर

सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड की नजर दुनिया की नंबर-1 टी20I टीम बनने पर है. 5वें मैच से पहले इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, “सच कहूं तो भारत को 4-0 से हराकर सीरीज जीतना बेहद खास होगा. दुनिया की नंबर-1 टीम बनना उससे भी बेहतर होगा. यही हमारा मुख्य लक्ष्य है. हम मैदान पर उतरकर उन्हें एक बार फिर बड़े अंतर से हराने की कोशिश करेंगे. हमें बताया गया है कि अगर हम अगला मैच जीतते हैं तो दुनिया की नंबर-1 टीम बन जाएंगे और हमारी नजरें इस उपलब्धि पर है.”

श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, लेकिन उनकी कप्तानी भारत को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है. श्रेयस की कप्तानी में भारत को पहली बार आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ-साथ टी20 सीरीज गंवानी पड़ी. इसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

श्रेयस की कप्तानी भारत ने खेले पिछले 6 में से 5 मैच हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीज रहा है. ऐसे में श्रेयस भी इस मैच में बतौर कप्तान अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: 5वें टी20I में होगी संजू सैमसन की वापसी? वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

कब और कहां खेला जाएगा 5वां टी20I मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टनम के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ