IND vs ENG: 5वें टी20I में होगी संजू सैमसन की वापसी? वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना है और संजू सैमसन को मौका मिल सकता है.

Sanju Samson (Image generated by AI)
1 / 7
Sanju Samson (Image generated by AI)

India vs England 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को सॉउथम्पटन में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है और सीरीज गंवा चुकी है. इंग्लैंड की टीम 3-0 से आगे है और अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास लाज बचाने का आखिरी मौका है. इस अहम मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और इस मैच में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है.  

विज्ञापन

5वें टी20I में संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

5वें टी20I में संजू सैमसन को मिलेगा मौका?2 / 7

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20I मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. संजू को पहले टी20 मैच में खेलने का मौका मिला था, लेकिन फिर तीन मैचों में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा. उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया. लेकिन लगातार तीन मैच हारने के बाद अब संजू को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापस लाने की मांग की जा रही है. (PIC Credit- X)

विज्ञापन

क्या वैभव सूर्यवंशी को होना पड़ेगा बाहर?

क्या वैभव सूर्यवंशी को होना पड़ेगा बाहर?3 / 7

सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिला था. हालांकि, वैभव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और वह पिछले 3 मैचों में सिर्फ 42 रन बना सके. वैभव भले ही बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हों, लेकिन फिर भी उन्हें आखिरी टी20 में खेलना का मौका दिया जाएगा, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना चाहती है. (PIC Credit- AI)

सैमसन के लिए किसे होना पड़ेगा बाहर?

सैमसन के लिए किसे होना पड़ेगा बाहर?4 / 7

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा अब तक बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं. तिलक आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों टी20 सीरीज में मिडल ऑर्डर में लगातार संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. वह अभी तक भारत के लिए नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 18 पारियों में 29 की औसत और 144 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 376 रन ही बना सके हैं. ऐसे में तिलक की जगह संजू को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. (PIC Credit- X)

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में पहले भी खेल चुके संजू

मिडल ऑर्डर में पहले भी खेल चुके संजू5 / 7

संजू सैमसन भारत के लिए ओपनिंग के अलावा किसी भी नंबर पर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा सकते हैं. सैमसन को इससे पहले भी मिडल ऑर्डर में आजमाया जा चुका है. एशिया कप 2025 में जब शुभमन गिल की जगह बनाने के लिए संजू को नंबर-5 या उससे नीचे भी बल्लेबाजी करनी पड़ी थी. (PIC Credit- X)

नंबर-5 पर संजू का प्रदर्शन

नंबर-5 पर संजू का प्रदर्शन6 / 7

हालांकि, मिडल ऑर्डर में संजू का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. संजू ने 5 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 8 टी20I पारियों में सिर्फ 138 रन बनाए हैं. वहीं, नंबर 6 और 7 पर संजू ने 1-1 पारी खेली है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 12 और 19 रन बनाए. उनकी सबसे पसंदीदा जगह ओपनिंग है, जहां उन्होंने 31 पारियों में 178 के स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए हैं. जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. (PIC Credit- X)

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 117 / 7

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन/तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह. (PIC Credit- AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन