किस देश के खिलाफ टीम इंडिया ने खेला था पहला T20 मुकाबला? इस दिग्गज ने की कप्तानी  

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 फॉर्मेट के इतिहास में आज के समय सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीती है. भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. हालांकि फैंस आज भी टीम इंडिया के पहले टी-20 मुकाबले को याद करते हैं.

IND vs SA

Pic Credit- AI Generated

Team India: मौजूदा समय में भले ही टीम इंडिया टी-20 फॉर्मेट में जीत के लिए तरस रही हो, लेकिन सिर्फ 3 महीने पहले ही टीम वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आ रहा है. हालांकि ये दबदबा टीम इंडिया ने अपने पहले टी-20 मुकाबले से ही दिखाया था. जहां पर भारतीय टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. मौजूदा समय में ये मुकाबला कई कारणों से इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. इस मुकाबले में दिग्गज ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी. 

विज्ञापन

इस देश के खिलाफ पहला T20 मुकाबला खेली थी टीम इंडिया 

टी-20 इंटरनेशनल का पहला मुकाबला 17 फरवरी 2005 को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. हालांकि टीम इंडिया इस फॉर्मेट को शुरुआत में नहीं अपना रही थी. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने अपना पहला टी-20 मुकाबला 1 दिसंबर 2006 को खेला था. जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम का सामना जोबर्ग में साउथ अफ्रीका की टीम से हुआ था. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कर रहे थे. ये मुकाबला क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का पहला और आखिरी टी-20 मैच भी था. जिसमें वो सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. हालांकि इस मुकाबले में जीत दर्ज करके टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी. 

विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में जीती थी टीम इंडिया 

साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 126 रन बनाए थे. इस मुकाबले में कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 16 रन बनाए तो वहीं एल्बी मोर्केल ने अहम 27 रन बनाए. उनके अलावा जोहान वैन डेर वाथ ने 21 रन जोड़े थे. टीम इंडिया के लिए जहीर खान और अजीत अगरकर ने 2-2 विकेट हासिल किए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने 34 रन बनाए तो वहीं दिनेश मोंगिया ने भी 38 रन जोड़े. हालांकि अंत में दिनेश कार्तिक ने नाबाद 31 रन जोड़कर अपनी टीम को आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीत दिलाया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ