IND vs ENG: जीत के लिए जसप्रीत बुमराह का करियर दांव पर लगा रहे शुभमन गिल? 2 दिन के खेल में फूले कप्तान के हाथ-पांव!

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल के फैसले ने अभी तक सभी को हैरान किया है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया में हुई गलती को अब इंग्लैंड में भी दोहरा रही है।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

IND vs ENG: भारतीय टीम ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच में कुल 5 गेंदबाजी विकल्प के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया। जिससे ऐसा लगा की भारतीय टीम मैनेजमेंट सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह के ऊपर से दबाव कम करना चाहती है। मैनेजमेंट बुमराह का इस्तेमाल छोटे-छोटे स्पेल में करेगी। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल के फैसले ने अभी तक सभी को हैरान किया है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया में हुई गलती को अब इंग्लैंड में भी दोहरा रही है।

विज्ञापन

गिल दांव पर लगा रहे जसप्रीत बुमराह का करियर? 

टीम इंडिया ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच में तीसरे दिन के लंच तक 77 ओवर फेंके हैं। जिसमें से 19 ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाले हैं। इससे साफ हो गया है कि भारतीय टीम लगभग 25 प्रतिशत ओवर बुमराह से ही करवा रही है। 5 गेंदबाजों के होने के बाद भी बुमराह को इतने ओवर डालने पड़ रहे हैं। बुमराह ने अपने 19 ओवर में 67 रन देकर 3 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

फिलहाल इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए हैं। मौजूदा स्थिति को देखें तो इस मैच की पहली पारी में ही बुमराह अभी और गेंदबाजी करने वाले हैं। हाल में ही इंजरी से उबर कर आए बुमराह को अगर इसी अंदाज में गेंदबाजी करना पड़ा तो उनकी इंजरी दोबारा हो सकता है। दोबारा बैक की इंजरी होने से बुमराह का करियर भी दांव पर लग सकता है।

विज्ञापन

दबाव में नजर आ रही हैं कप्तान गिल  

लीड्स टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले के साथ तो 147 रनों की पारी खेली, लेकिन कप्तान के तौर पर वो खुद को अभी साबित नहीं कर पाए हैं। इस मुकाबले में गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने अभी तक सिर्फ 6 ओवर ही गेंदबाजी की है। जबकि बाकी सभी गेंदबाज कम से कम 14 ओवर से ज्यादा फेंक चुके हैं। अगर कप्तान गिल को शार्दुल की गेंदबाजी पर भरोसा नहीं था, तो उनके प्लेइंग 11 में खेलने पर भी सवाल उठता है। शार्दुल के खराब प्रदर्शन के कारण भी जसप्रीत बुमराह पर दबाव ज्यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ