India vs England Sarfaraz Khan Special Shot Against Mark Wood: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ी टीम के साथ नहीं थे लेकिन युवा खिलाड़ियों ने जलवा बिखेरा है। इस सीरीज भारत के लिए पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और उन्हीं में से एक हैं सरफराज खान। सरफराज ने राजकोट टेस्ट में डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था और अपना जलवा बिखेरा था। उसके बाद रांची टेस्ट में वह फ्लॉप हुए लेकिन धर्मशाला में जारी पांचवें टेस्ट में सरफराज ने अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी इंग्लैंड के गेंदबाज मार्क वुड के साथ अच्छी टक्कर देखने को मिली।
सरफराज ने लगाया स्पेशल शॉट
इस दौरान पारी के 76वें ओवर में सरफराज खान मार्क वुड की तकरीबन 150 किमी रफ्तार वाली गेंद पर बेहतरीन शॉट खेलते दिखे। उनके इस शॉट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं। सरफराज ने शॉर्ट पिच गेंद पर बैठते हुए थर्ड मैन के ऊपर से बाउंड्री बटोरी। कमेंटेटर्स ने इस शॉट को नाम दिया रैम्प शॉट। इसके बाद अगले ओवर में ही सरफराज खान एक बेहतरीन छक्का मिड विकेट के ऊपर से वुड के ओवर में पुल शॉट खेलकर लगाया। यह मार्क वुड को रास नहीं आया। सरफराज ने इस पारी में 55 गेंदों पर पचासा पूरा किया और अपनी पांचवीं टेस्ट पारी में तीसरा अर्धशतक जड़ा।
https://twitter.com/CricketUncutOG/status/1766014383694713133
सरफराज खान का तीसरा पचासा
सरफराज से भिड़ने लगे मार्क वुड
इसके बाद मार्क वुड चिढ़ गए। पहले 76वें ओवर में सरफराज ने उनके ऊपर दो चौके लगाए। उसके बाद अगले ओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगा दिया। मार्क वुड सरफराज खान के खिलाफ स्लेजिंग करते दिखे। दोनों के आमने-सामने होने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। वहीं सरफराज के शॉट की तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल होने लगे।
पांचवीं पारी में जड़ा तेजतर्रार पचासा
सरफराज खान ने रांची टेस्ट में 14 और 0 रन बनाए थे। वहां उनकी आलोचना होने लगी थी। मगर यहां धर्मशाला में तेजतर्रार पचासा ठोकते हुए सरफराज खान ने सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया। सरफराज ने अपनी पांचवीं टेस्ट की पारी में तीसरा पचासा जड़ा। राजकोट टेस्ट में डेब्यू करते हुए सरफराज ने 62 और नाबाद 68 रन की पारी खेली थी। इस पारी में शतक लगाने के बाद बैक टू बैक रोहित शर्मा और शुभमन गिल आउट हुए। फिर सरफराज ने डेब्यूटेंट देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को संभाला।
यह भी पारी- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने एक शतक से बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल से बाबर आजम तक सभी को पछाड़ा
यह भी पारी- IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने तोड़ा कोच का प्रॉमिस, पहली गेंद पर ही मिल गया रोहित शर्मा का विकेट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines