IND vs ENG Shubman Gill 4th test century dharamshala Father Lakhwinder Singh Reaction Viral

IND vs ENG: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने ठोका शतक, पिता के रिएक्शन ने लूटी महफिल

India vs England Rohit Sharma Shubman Gill Century: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने भी धर्मशाला टेस्ट में शतक जड़ा। उन्होंने अपने पिता के सामने यह शतकीय पारी खेली। शुभमन के शतक के बाद उनके पिता लखविंदर सिंह का रिएक्शन महफिल लूट गया। गिल ने इस सीरीज में दूसरा शतक जड़ा है।

India vs England Rohit Sharma Shubman Gill Century: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में मजबूत स्थिति में आ गई है। पहले खेलते हुए मेहमान इंग्लिश टीम महज 218 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और उसके बाद युवा सितारे शुभमन गिल ने शतक पूरा कर लिया। शुभमन गिल का यह चौथा टेस्ट शतक और 11वां इंटनरेशनल शतक रहा। उन्होंने इस सीरीज में दूसरा शतक जड़ा है। भारत को 104 के स्कोर पर पहला झटका लगा था जब सीरीज के टॉप स्कोरर यशस्वी जायसवाल 57 रन पर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

उसके बाद गिल और रोहित ने 150 से ऊपर की साझेदारी करते हुए अंग्रेजों को पस्त कर दिया है। खास बात यह रही कि शुभमन गिल ने यह शतक अपने पिता लखविंदर सिंह के सामने लगाया। जैसे ही गिल ने अपना शतक पूरा किया उनके पिता लखविंदर सिंह स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने खड़े होकर अपने बेटे का अभिवादन किया। शुभमन गिल के पिता के रिएक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

रोहित-गिल की जोड़ी कमाल

अगर 2021 के बाद सबसे ज्यादा शतकों की टेस्ट में बात करें तो रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा 6 शतक लगा चुके हैं। वहीं शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं। देखें इसकी पूरी लिस्ट:-

विज्ञापन
  • 6 – रोहित शर्मा
  • 4 – शुभमन गिल
  • 3 – रवींद्र जडेजा
  • 3 – यशस्वी जायसवाल
  • 3 – ऋषभ पंत
  • 3 – केएल राहुल

भारत का धर्मशाला टेस्ट पर दबदबा

भारतीय टीम ने दूसरे दिन के लंच तक एक विकेट के नुकसान पर ही 264 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की टीम पहले दीन तीसरे सेशन में ही 218 रन पर ढेर हो गई थी। भारतीय टीम लीड ले चुकी है और अभी उसके 9 विकेट शेष हैं। भारत की अच्छी खासी बल्लेबाजी बाकी है। यह मुकाबला भारतीय टीम पारी से भी अपने नाम कर सकती है, अगर 300 रन की लीड ली और इंग्लैंड को उसके अंदर दूसरी पारी ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन

भारत के लिए गेंदबाजी में स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिला था। अंग्रेज बल्लेबाज क्रीज पर टिक ही नहीं पा रहे थे। वहीं भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो टॉप 3 ने ही मेहमानों की नाक में दम कर दिया। यशस्वी जायसवाल ने भी 57 रन की पारी खेली थी। रोहित और गिल ने 104 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। इसके बाद रोहित और गिल दोनों ने शतक जड़ते हुए भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ