इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा अपडेट आया सामने, रोहित शर्मा सहित इन 3 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम

IND vs ENG: भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

ind vs - 2024-12-31T164409.925

IND vs ENG: भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

विज्ञापन

इस वजह से दिया जा सकता है आराम

स्पोर्ट्स तक की खबर के अनुसार, वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का नहीं हिस्सा होंगे। इसके अलावा बुमराह टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अभी रोहित, विराट और बुमराह को लेकर आधिकारिक अपडेट आना बाकी है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू हो रही है। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम आखिरी बार वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएगी। ऐसे में टीम इंडिया के पास इस टूर्नामेंट से पहले युवा खिलाड़ियों को अजमाने को मौका होगा।

विज्ञापन

19 फरवरी से होगी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। ये आईसीसी टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में होगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलगा। वहीं, अगर भारत फाइनल में जगह बनाता है तो फाइनल मुकाबला भी दुबई में होगा।

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने दो ग्रुप में टीमों को बांटा है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश है। ग्रुप बी ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ