Jasprit Bumrah IND vs ENG Rajkot Test: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जाना है। इस मैच के लिए पहले से ही टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर काफी पेंच फंस रहे थे। केएल राहुल टीम से बाहर हो गए हैं और श्रेयस अय्यर टीम से ड्रॉप कर दिए गए हैं। केएस भरत भी फॉर्म में नहीं हैं तो इसी बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बुमराह टीम के साथ राजकोट नहीं पहुंचे हैं। वहीं मंगलवार को जसप्रीत बुमराह ने टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया। पहले से ही कहा जा रहा था कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बीच में बुमराह को आराम दिया जा सकता है।
क्या टीम के साथ जुड़ेंगे बुमराह?
अब यही अटकलें लगने लगी हैं कि कहीं टीम इंडिया इसी मैच में बुमराह को तो आराम नहीं देने का प्लान कर रही। मगर SCA (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन) और बीसीसीआई के सूत्रों से जानकारी मिली है कि बुमराह को मंगलवार रात टीम के साथ जुड़ना था। जबकि सूत्रों ने इस बात की उम्मीद भी जताई कि बुमराह बुधवार को टेस्ट मैच से एक दिन पहले टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ले सकते हैं।
क्रिकबज ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि बुमराह को पहले इस मैच से रेस्ट करने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन बाद में यह फैसला बदल लिया गया। अब आगे के मैचों में उन्हें आराम दिया जाता है या नहीं अभी तय नहीं हो पाया है। खबरें ऐसी हैं कि रांची में 23 फरवरी से होने वाले चौथे टेस्ट में वो आराम कर सकते हैं। पर इसको लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। वहीं अगर बड़े बदलाव की बात करें तो सरफराज खान का डेब्यू करना लगभग तय है इसके अलावा ध्रुव जुरेल को भी मौका मिल सकता है।
बुमराह टीम इंडिया का प्रमुख हथियार
इस बात में कोई भी दो राय नहीं हैं कि जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के प्रमुख हथियार हैं। फिर वह मौजूदा टीम के उपकप्तान भी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में अभी तक 15 विकेट ले लिए हैं। हैदराबाद में उन्हें 6 विकेट मिले थे तो विशाखापट्टनम में उन्होंने 9 विकेट झटके थे। विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेकर उन्होंने अंग्रेजों को चित कर दिया था। भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि बुमराह जरूर खेलें लेकिन अब देखना होगा कि मैनेजमेंट का क्या फैसला होता है।
राजकोट टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: राजकोट में तीसरे टेस्ट से पहले हुआ अहम बदलाव, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: BCCI का खास प्लान, IPL के बीच ही टीम इंडिया के खिलाड़ी जाएंगे अमेरिका!
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
35 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines