---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024: BCCI का खास प्लान, IPL के बीच ही टीम इंडिया के खिलाड़ी जाएंगे अमेरिका!

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 का अंत मई के अंत में होना है और इसके तुरंत बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू हो जाएगा।

T20 World Cup 2024: यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है। यह टूर्नामेंट आईपीएल के ठीक बाद शुरू होगा। 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो सकती है वहीं करीब दो महीने के बाद मई के अंत में टूर्नामेंट खत्म हो सकता है। इसके बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। अब इसको लेकर बीसीसीआई ने अपना खास प्लान बना लिया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि बोर्ड आईपीएल के बीच ही खिलाड़ियों को तैयारी के लिए न्यू यॉर्क (यूएसए) भेजेगा। इसके लिए वो खिलाड़ी यूएसए रवाना हो जाएंगे जिनका वर्ल्ड कप में खेलना तय होगा।

पीटीआई की रिपोर्ट में पता चला है कि बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यू यॉर्क पहले भेज सकती है। इसके लिए वो खिलाड़ी आईपीएल प्ले ऑफ के दौरान यूएसए जाएंगे जिनकी टीमें नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया 5 जून से अपना अभियान शुरू करेगी और वो पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

---विज्ञापन---

आईपीएल के बीच में ही आएगा स्क्वॉड

टूर्नामेंट 1 जून से शुरू होगा और इसके लिए सभी 20 टीमों को मई के पहले हफ्ते तक अपने स्क्वॉड जारी करने होंगे। वहीं जहां तक 20-22 मई तक टीमें अपने स्क्वॉड में अंतिम बदलाव कर पाएंगी। इसके बाद जो भी चेंज होंगे इसके लिए आईसीसी से स्पेशल परमिशन की जरूरत होगी। अभी आईपीएल का भी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है लेकिन यह तय है कि टूर्नामेंट के बीच में ही पहले लेग के बाद वर्ल्ड कप का स्क्वॉड जारी हो जाएगा।

---विज्ञापन---

9 जून को होगा महामुकाबला

भारतीय टीम 5 जून को अपना अभियान शुरू करेगी आयरलैंड के खिलाफ, फिर 9 जून को न्यू यॉर्क में वो पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेलेगी। आपको बता दें कि भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए ग्रुप ए में हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें शामिल हो रही हैं और सभी को 5-5 के ग्रुप में बांटा गया है। लीग स्टेज में हर टीम को 4-4 मैच खेलने हैं।

---विज्ञापन---

ग्रुप स्टेज के बाद शुरू होगा नॉकआउट स्टेज जिसमें पहले अंतिम 8 यानी क्वार्टरफाइनल राउंड और फिर अंतिम 4 सेमीफाइनल राउंड होगा। अंतिम 8 में हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें जगह बनाएंगी। यहां भिड़ंत के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। 1 से 18 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मुकाबले होने हैं। इसके बाद 19 से 24 जून तक अंतिम 8 के मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 26 और 27 जून को होंगे वहीं 29 जून को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला। यूएसए और वेस्टइंडीज के कुल 9 मैदानों पर इस टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे।

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल, कब-कब मैदान पर उतरेंगे मेन इन ब्लू

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: राजकोट में तीसरे टेस्ट से पहले हुआ अहम बदलाव, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

First published on: Feb 14, 2024 07:58 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola