IND Vs ENG: हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन रह गए पीछे, ये खिलाड़ी अकेले पड़ा दिग्गजों पर भारी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे चल रही है।

cover chai (55)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अभी टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। इस सीरीज में अभी तक टीम इंडिया के स्पिनर्स वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचाया है। उन्होंने तीसरे मैच में 5 विकेट भी लिए थे। उनके अलावा एक भारतीय बल्लेबाज ने भी सभी का ध्यान अपनी और खींचा है। इस बल्लेबाज अभी तक इस सीरीज में छक्के मारे हैं, जितने हार्दिक, सूर्या और सैमसन के मिलाकर भी नहीं हैं।

विज्ञापन

अकेला पड़ रहा है हार्दिक, सूर्या और सैमसन पर भारी

विज्ञापन

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में अभी तक 8 छक्के और 13 चौके उड़ाते हुए 212.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 115 रन बनाए हैं। वो इस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, अगर सूर्यकुमार, हार्दिक और सैमसन के प्रदर्शन पर देखेंगे तो हार्दिक पंड्या ने 3 मैचों में 111.11 की स्ट्राइक रेट और 2 छक्कों के साथ 50 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

वहीं, संजू सैमसन ने 3 मैचों में 34 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 103.03 का रहा है। वहीं, उन्होंने इस सीरीज में सीरीज में एक ही छक्का मारा है। अगर कप्तान सूर्यकुमार यादव की करें तो 152.94 की स्ट्राइक रेट से 3 मैच में 26 रन बनाए हैं। उन्होंने भी सीरीज में सिर्फ एक ही छक्का लगाया है। अगर इन खिलाड़ियों के इस सीरीज में रन जोड़ भी दे तो भी वो अभिषेक शर्मा से पीछे रह जाते हैं।

पहले मैच में खेली थी शानदार पारी

 

विज्ञापन

इस सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में ही 79 रन बना दिए थे। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए थे। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 232.35 का था। वहीं, उन्होंने अपनी फिफ्टी भी 20 गेंदों में ही बना दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ