IND vs ENG: टीम इंडिया की जीत में रोड़ा बनेंगे ये 2 इंग्लिश खिलाड़ी! आंकड़े भी देते हैं इसकी गवाही

IND vs ENG: इंग्लिश टीम में 2 खिलाड़ी ऐसे हैं जो कभी भी मुकाबला बदल सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को इन 3 स्टार इंग्लिश बल्लेबाजों से बचकर रहना होगा। इन दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं।

ENG vs IND

ENG vs IND

IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम को आखिरी दिन लीड्स टेस्ट मैच जीतने के लिए 350 रन बनाने की जरूरत है। ऐसे में उन्हें जसप्रीत बुमराह का भी सामना करना है। हेडिंग्ले ग्राउंड में आखिरी दिन इतने बड़े स्कोर का पीछा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है, लेकिन इंग्लिश टीम में 2 खिलाड़ी ऐसे हैं जो कभी भी मुकाबला बदल सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को इन 3 स्टार इंग्लिश बल्लेबाजों से बचकर रहना होगा। इन दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं।

विज्ञापन

जो रूट 

भारतीय टीम जब आखिरी बार इंग्लिश दौरे पर थी। उस समय टीम के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका था। भारतीय टीम को 3-1 से जीतने के लिए 10 विकेट चटकाने थे, वहीं इंग्लैंड को सीरीज 2-2 से बराबर करने के लिए 378 रन बनाने थे। उस दबाव भरे मुकाबले में 2 खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली थी। 2022 में बर्मिंघम में खेले गए उस मुकाबले में जो रूट ने नाबाद 142 रनों की पारी खेली थी। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने भी 114 रन बनाए थे। इस मुकाबले में भी रूट मौजूद हैं। ऐसे में अगर टीम इंडिया को मुकाबला जीतना है, तो उन्हें रूट को जल्दी पवेलियन लौटना होगा।

विज्ञापन

बेन स्टोक्स 

मौजूदा समय में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का हेडिंग्ले में रिकॉर्ड बेहद शानदार है। इस मैदान पर 2019 में इंग्लैंड की टीम चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 362 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। उस मुकाबले में इंग्लिश टीम बेहद परेशानी में नजर आ रही थी। उस समय जो रूट ने 77 रन बनाए थे। वहीं बेन स्टोक्स ने अंत तक बल्लेबाजी करके नाबाद 135 रनों की पारी खेली थी। जिसके कारण ही इंग्लैंड की टीम वो मुकाबला अपने नाम कर पाई थी। इंग्लैंड को अगर इस मुकाबले में हराना है, तो रूट के साथ ही साथ बेन स्टोक्स को भी मैदान पर टिकने नहीं देना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ