हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट पर मंडरा रहा बारिश का साया, जानिए एजबेस्टन में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IND vs ENG Weather Forecast: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

विज्ञापन
IND vs ENG

IND vs ENG Weather Forecast: हेडिंग्ले में इंग्लैंड की पिक्चर सुपरहिट रही। पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम ने चौथी पारी में 371 रनों के लक्ष्य को हंसते-खेलते चेज कर डाला। बेन डकेट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 149 रन ठोके, तो जैक क्राउली और जो रूट के बल्ले से भी अर्धशतक निकला। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब एजबेस्टन में खेला जाना है। इस मैदान पर आजतक भारतीय टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। ऐसे में शुभमन गिल अपनी कप्तानी में इस शर्मनाक रिकॉर्ड को बदलना चाहेंगे। हालांकि, दूसरे टेस्ट पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

दूसरे टेस्ट में बारिश बिगाड़ेगी खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट के पांचों दिन बारिश इंद्र देव का मैच में खलल डालते हुए नजर आ सकते हैं। पहले चार दिन तो हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन टेस्ट के आखिरी दिन इंद्रे देव जमकर बरस सकते हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाजों का राज हो सकता है। ओवरकास्ट कंडिशंस की वजह से फास्ट बॉलर्स की गेंद खूब लहराती हुई दिखाई दे सकती है। टेस्ट के सिर्फ तीसरे ही दिन धूप खिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

एजबेस्टन में शर्मनाक रहा है रिकॉर्ड

टीम इंडिया का रिकॉर्ड एजबेस्टन में बेहद शर्मनाक रहा है। यह मैदान भारतीय टीम को बिल्कुल भी रास नहीं आता है। एजबेस्टन में टीम इंडिया आजतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। जीत तो छोड़िए टीम इंडिया ने आखिरी टेस्ट मैच साल 1986 में ड्रॉ कराया था। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। यानी एजबेस्टन में जीत का परचम लहराना टीम इंडिया के लिए अभी भी एक सपना है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पांच शतक लगाने के बावजूद टीम इंडिया को हेडिंग्ले में शर्मसार होना पड़ा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola