IND vs ENG: कब, कहां और कैसे Live देख पाएंगे पहला टी-20 मैच? जानें स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की तरह सूर्या एंड कंपनी इंग्लिश टीम के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

IND vs ENG 1st T20

IND vs ENG 1st T20

IND vs ENG Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मिली शर्मनाक हार को भुलाकर टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में रंग जमाने को तैयार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में युवा सितारों से सजी भारतीय टीम कागज पर काफी मजबूत दिखाई दे रही है। इससे पहले टीम ने साउथ अफ्रीका को घर में घुसकर टी-20 सीरीज में पटखनी दी थी। बल्लेबाजी में संजू सैमसन और तिलक वर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। खुद कप्तान सूर्या अच्छी लय में मौजूद हैं। हालांकि, मोहम्मद शमी के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं ईडन गार्डन्स के मैदान पर होने वाले पहले टी-20 मैच का लुत्फ आप कैसे उठा पाएंगे।

विज्ञापन

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं, टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा।

कहां देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलिकास्ट?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

विज्ञापन

कहां देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

ऐसा है सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरे मैच की मेजबानी राजकोट करेगा, जो 28 जनवरी को खेला जाना है। सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में 31 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि लास्ट मैच 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद 6 फरवरी से वनडे सीरीज का आगाज होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ