IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हुआ। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। वह 11000 वनडे रन तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। रोहित ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 261 पारियां खेलीं, जो विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने सिर्फ 222 पारियों में अपने 11000 वनडे रन पूरे किए थे।
सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
रोहित ने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने इस कारनामे को करने के लिए 276 पारियां खेली थीं। रोहित अब वनडे क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले कुल 10वें और विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं।
सबसे तेज 11000 वनडे रन
| खिलाड़ी |
वर्ष |
पारी |
| विराट कोहली (भारत) |
2019 |
222 |
| रोहित शर्मा (भारत) |
2025 |
261 |
| सचिन तेंदुलकर (भारत) |
2002 |
276 |
| रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया/आईसीसी) |
2008 |
286 |
| सौरव गांगुली (एशिया/भारत) |
2007 |
288 |
| जैक कैलिस (अफ्रीका/आईसीसी/दक्षिण अफ्रीका) |
2010 |
293 |
| कुमार संगकारा (एशिया/आईसीसी/श्रीलंका) |
2013 |
318 |
| इंजमाम-उल-हक (एशिया/पाकिस्तान) |
2005 |
324 |
| सनथ जयसूर्या (एशिया/एसएल) |
2006 |
354 |
| महेला जयवर्धने (एशिया/एसएल) |
2013 |
368 |
बता दें कि रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब 10वें स्थान पर हैं। हालांकि वे अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं क्योंकि वे नौवें स्थान पर मौजूद सौरव गांगुली से सिर्फ़ 363 रन दूर हैं, जिनके नाम 11363 रन हैं। विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद एकमात्र एक्टिव क्रिकेटर हैं, जबकि 18426 रनों के साथ भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
रोहित बना सकते हैं एक और रिकॉर्ड
अगर भारत मौजूदा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतता है तो रोहित शर्मा, जो भारत की 2007 टी20 विश्व कप, 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा थे, विराट कोहली के साथ चार आईसीसी इवेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, वह एमएस धोनी के बाद कप्तान के रूप में दो आईसीसी इवेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे।