IND vs BAN: कानपुर स्टेडियम में मुफ्त में मिलेगा प्रवेश, इन लोगों को नहीं लेना होगा मैच का टिकट

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से 2 टेस्ट मैच की क्रिकेट सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला टेस्ट मैच चेन्नई में और दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाना है। इस बीच कानपुर स्टेडियम में कुछ लोगों को मुफ्त में प्रवेश दिए जाने का एलान किया गया है।

India vs Bangladesh Test

India vs Bangladesh Test

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट क्रिकेट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। जबकि, दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। कानपुर में ये मैच 27 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इस मैच के टिकट के लिए बिक्री भी जल्द शुरू होने वाली है। वहीं, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर के मुताबिक स्टेडियम में कुछ लोगों को मुफ्त में प्रवेश दिए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन

200 रुपये से शुरू होगी टिकट की बिक्री

भारत-बांग्लादेश के इस मैच के वेन्यू डायरेक्टर और कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर एवं यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम मनोहर गुप्ता की ओर से मंगलवार को टिकट जारी कर दिया गया है। इस मैच के लिए  ऑफलाइन टिकट की बिक्री दो दिन के बाद से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए स्टेडियम के टिकट प्रवेश द्वार पर जानकारियां साझा कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक इस मैच के लिए  टिकट 200 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक तक का होगा। वहीं, ऑनलाइन टिकट  बुक माय शो से बुक किया जा सकेगा।

विज्ञापन

इन्हें मुफ्त में मिलेगा स्टेडियम में प्रवेश 

ग्रीनपार्क में होने वाले भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस मैच में स्थानीय प्रशासन की ओर से स्कूली छात्र व मूकबधिर बच्चों को फ्री में मैच दिखाने की योजना तैयार की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमित संख्या में स्कूली बच्चों को स्टेडियम में मुफ्त में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ