India vs Australia: टीम इंडिया ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त थमाकर कई बड़े मैचों में हार का बदला ले लिया। टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी और 24 रन से मुकाबला हार गई। एक समय ऐसा था जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी थी। हेड 16वें ओवर तक शानदार बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन 17वें ओवर में बूम-बूम बुमराह ने बाजी पलट दी।
बुमराह की ऑफकटर पर मात खा गए ट्रेविस हेड
हुआ यूं कि 42 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक ट्रेविस हेड लगातार नासूर बन रहे थे। बुमराह ने इस ओवर की पहली गेंद डाली तो हेड ने एक रन लेकर टिम डेविड को स्ट्राइक दे दी। डेविड ने अगली गेंद पर एक रन लिया और हेड एक बार फिर बुमराह के सामने आ गए। अब बारी थी तीसरी गेंद की। बुमराह ने इस गेंद पर चालाकी दिखाई और स्लोअर ऑफकटर डाल दी। जिसे हेड जज नहीं कर पाए और लेग साइड पर शॉट मारने के चक्कर में बीट हो गए।
रोहित ने कैच कर लिया सबसे बड़ा विकेट
गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर उड़ गई। इसे ऊपर हवा का साथ मिला और जब ये नीचे आई तो कप्तान रोहित शर्मा ने कवर के अंदर शानदार कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया के खेमे में खलबली मचा दी। सबसे बड़े विकेट के आउट होने के बाद मायूस नजर आ रही टीम इंडिया और भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथ से बाजी फिसलती चली गई। हेड के आउट होने के बाद मैथ्यू वेड 1 और टिम डेविड 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया भारतीय गेंदबाजों के आगे मात खा गई। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 29 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट लिया, लेकिन यही टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विकेट साबित हुआ। बुमराह के साथ ही अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3, कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने एक विकेट निकाला। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
ये भी पढ़ें: T20 World cup 2024: अक्षर पटेल का ये कैच नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, वीडियो देख कहेंगे-Wow
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऋषभ पंत पर बुरी तरह बिफर गए रोहित शर्मा, सरेआम क्यों लगाई डांट?
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने दिखाया कुंग-फू स्टाइल, घूम-घूमकर मारा छक्का, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने स्टेडियम की छत पर ठोका 100 मीटर का छक्का, दर्शकों की नहीं हटीं नजरें, आप भी देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 6 6 4 6 0 wd 6, एक ही ओवर में रोहित शर्मा ने ठोके 29 रन, स्टार्क के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत से हारकर भी क्वालीफाई कर सकती है ऑस्ट्रेलिया, इस समीकरण से बन जाएगी बात
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines