Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IND Vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन सिराज और ट्रेविस हेड के बीच गर्मागर्मी देखें को मिली। ट्रेविस हेड ने इस मैच में शानदार शतक बनाया था। हेड के शतक की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया की पारी का 81वां ओवर मोहम्मद सिराज करने आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर ही हेड ने चौका लगा दिया था। इसके बाद अगली गेंद पर हेड बड़ा शॉट लगाने से चुके थे । इस ओवर की तीसरी गेंद पर हेड ने एक गगनचुंबी छक्का लगा दिया था।
इसके बाद अगली ही गेंद पर सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया था। उन्हें आउट करने के बाद सिराज काफी ज्यादा आक्रामक हो गए थे। उन्होंने हेड को मैदान से बाहर जाने को कहा था। इस पर हेड ने उन्हें जवाब दिया। इसके बाद पूरे ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियन फैंस उन्हें लेकर हूटिंग करने लगे थे।
I don’t see any problem in Mohammed Siraj celebrating Travis Head’s wicket the way he did.
Booing Aussies at the stadium should stop being so emotional. Head batted brilliantly but that yorker + send off were also 🔥🔥#INDvsAUS
---विज्ञापन---— Madhav Sharma (@HashTagCricket) December 7, 2024
एडिलेड टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक बनाया। उन्होंने 141 गेंदों में 140 रन बनाए। ये डे-नाइट टेस्ट मैच में उनका चौथा शतक था। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, भारत के लिए सिराज ने 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।