IND vs AUS: एडिलेड में थर्ड अंपायर के फैसले पर खड़े हुए सवाल, नहीं मिला टीम इंडिया को न्याय!

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट मैच में थर्ड अंपायर के एक फैसले ने सवाल खड़े कर दिए हैं। थर्ड अंपायर के इस फैसले पर विराट कोहली भी निराश नजर आए।

image - 2024-12-07T115025.129

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर पकड़ अपनी मजबूत कर ली है। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया ने वापसी करने की कोशिश की है। वहीं, इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन अंपायर के एक फैसले ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

अंपायर के फैसले पर खड़े हुए सवाल

मार्नस लाबुशेन के आउट होने के बाद मिचेल मार्श खेलने आए थे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की पारी के 58 ओवर के दौरान अंपायर के एक फैसले ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, इस ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने LBW की अपील की थी। अंपायर ने उनकी अपील को ठुकरा दिया था। इसके बाद उन्होंने डीआरएस लिया था। रीप्ले में ये समझ में नहीं आ रहा था कि गेंद पहले बल्ले पर लगी या पैड पर। इसके बाद अंपायर ने बल्ले के हक में ही फैसला दे दिया।

थर्ड अंपायर के इस फैसले पर टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश नजर आए। वहीं, विराट कोहली भी ऑन फील्ड अंपायर से बात करते हुए नजर आए। इस दौरान वो अंपायर से कह रहे थे कि पहले बल्ला लगा है।

बुमराह ने लिए तीन विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 1 विकेट 86 रन से आगे खोलते हुए चाय के समय तक 4 विकेट खोकर 191 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने 64 रन बनाए। उनके अलावा हेड ने भी फिफ्टी बनाई है। वो अभी 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए दूसरे दिन बुमराह ने 2 विकेट लिए। वो इस मैच में अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा नितीश रेड्डी ने भी एक विकेट हासिल किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ