ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़ीं मुश्किलें, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कप्तान चोटिल
IND vs AUS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस सीरीज की शुरुआत 5 दिसंबर से होगी।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेंस टीम के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो रही है। वहीं, दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की विमेंस टीम को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम की कप्तान एलिसा हीली चोटिल हो गई हैं। उन्हें ये चोट विमेंस बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स टीम की तरफ से खेलते हुए लगी है। उनके बाएं पैर का घुटना चोटिल हो गया है। ऐसे में उनका भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल लग रहा है।
सिडनी सिक्सर्स ने एलिसा हीली को लेकर बयान जारी कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हीली के बाएं पैर का घुटना चोटिल हो गया है। इस वजह से वो अब विमेंस बिग बैश लीग के इस सीजन के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगी। वो अब फिट होने तक क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगी।
JUST IN: Alyssa Healy has been ruled out of the remainder of the @SixersBBL #WBBL10 campaign with a knee injury.
She will continue her rehabilitation over the next fortnight.
— Lachlan McKirdy (@LMcKirdy7) November 16, 2024
उन्होंने इस बार विमेंस बिग बैश लीग में चार मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 5 की औसत से 20 रन बनाए हैं। वहीं, अगर सिडनी सिक्सर्स की बात करें तो उन्होंने अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस समय पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है। फ्रेंकी निकलेन को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
Sydney Smash 2.0 🎉
🗞️ Alyssa Healy has sustained a left knee injury and will be sidelined for the remainder of WBBL|10.
🏟️ Drummoyne Oval
📆 Sunday, November 17
🕖 5:25pm
📺 Channel 7, 7Plus, Foxtel, Kayo
📻 ABC Radio#LIKEASIXER #WBBL10 #SYDNEYSMASH pic.twitter.com/jbBSGtPWXw— Sydney Sixers (@SixersBBL) November 16, 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 5 दिसंबर से होगा। इस सीरीज के पहले दो मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जाएंगे। जबकि तीसरा मैच पर्थ के ऐतिहासिक वाका स्टेडियम में होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: