IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ के अहम सदस्य नुवान सेनेविरत्ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। थ्रोडाउन करने की अपनी क्षमता के लिए मशहूर सेनेविरत्ने 2018 में टीम में शामिल हुए थे। वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को तैयार करते हैं।
नेट्स में लगी चोट
लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें चोट तब लगी थी, जब वह नेट्स पर खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे थे। वो पिछले कई सालों से टीम से जुड़े हुए हैं। टीम मैनेजमेंट उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। खिलाड़ियों और स्टाफ ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मैच में अपनी पकड़
गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक ठोका। उनके इस शतक की दम पर ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन स्टंप्स तक 101 ओवर में 405/7 रन बना लिए हैं। एक समय पर ऑस्ट्रेलिया ने 75 रन पर ही 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद दोनों ने चौथे विकेट के लिए 303 गेंदों पर 241 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल हालात से भी निकाला। दिन के अंत में एलेक्स कैरी ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की दम पर ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़े स्कोर की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।
स्मिथ ने 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए और पिछले साल जून में दूसरे एशेज टेस्ट के बाद पहली बार शतक बनाया। जबकि हेड ने 18 चौकों की मदद से 152 रन बनाए और भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में लगातार दो शतक ठोक दिया।
बुमराह ने दिया दम
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 25 ओवर में 72 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। बुमराह ने 12वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। भारत के लिए नितीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 12वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया और 25 ओवर में 72 रन देकर पांच विकेट चटकाकर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। नितीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया, जबकि आकाश दीप ने स्मिथ और हेड को शुरुआत में परेशान करने के बावजूद कोई विकेट नहीं लिया।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
6 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines