IND vs AFG Suryakumar Yadav: भारत-अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। टीम इंडिया के 3 विकेट 62 रन पर गिर गए। इसके बाद चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी करने लगे, लेकिन 12वें ओवर में उन्होंने करोड़ों फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। यहां तक कि कमेंटेटर और पूर्व दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू की जान भी हलक में आ गई। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…
12वें ओवर में रन आउट होने से बचे सूर्या
दरअसल, 12वें ओवर में नवीन उल हक गेंदबाजी करने आए। सूर्यकुमार यादव लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद पर स्ट्राइक पर खड़े हार्दिक पांड्या ने चौका ठोक डाला, लेकिन अगली ही गेंद पर सूर्या को बड़ा झटका लगा। नवीन ने जैसे ही हार्दिक को गेंद डाली, उन्होंने इसे स्ट्रेट की ओर खेलना चाहा, लेकिन बॉल नवीन के हाथ से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड के विकेट से जा टकराई। जैसे ही गिल्लियां उड़ीं, अफगानिस्तान के खेमे में खुशी छा गई और भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ गईं।
सिद्धू बोले- मेरी जान हलक में आ गई
दूसरे छोर पर खड़े सूर्यकुमार यादव के खिलाफ अफगानिस्तान ने रनआउट की अपील की। थर्ड अंपायर ने इसे चेक किया। उन्होंने देखा कि जैसे ही बॉल नवीन के हाथ से लगकर गई, सूर्या ने तत्परता दिखाते हुए बल्ले को क्रीज पर रख दिया था। इससे वह आउट होने से बच गए। सूर्या उस वक्त 12 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे थे। सूर्या की इस अवेयरनैस ने भारतीय टीम को बड़ा झटका लगने से बचा लिया। नवजोत सिंह सिद्धू तो यहां तक कहा- मेरी जान हलक में आ गई थी। वहीं दूसरे कमेंटेटर सूर्या की सूझबूझ की तारीफ करते नजर आए। जिन्होंने अपनी सूझबूझ से चंद सेकंड में ही अपना विकेट बचा लिया।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: विराट कोहली ने नवीन उल हक की गेंद पर ठोका करारा छक्का, Video देख आप भी कहें वाह!
सूर्या ने जमाई शानदार फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौके-3 छक्के ठोक 189.23 के स्ट्राइक रेट से 53 रन ठोके। सूर्या ने राशिद खान की गेंदों पर भी चौके-छक्के ठोके। उन्हें फजलहक फारूकी ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। मोहम्मद नबी ने उनका कैच पकड़ा।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ काली पट्टी लगाकर मैदान में उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें: Video: अंपायर ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, कहीं सेमीफाइनल पर न फंस जाए पेच!
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिला 260 रनों का बड़ा लक्ष्य, फिलिप्स ने किया कमाल
2 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines