IND A vs SL A Final Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी के पास बदला लेने का मौका, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

IND A vs SL A Final: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. यहां जानिए आप इस महामुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India A vs Sri Lanka A Final (Image generated By AI)

India A vs Sri Lanka A Final (Image generated By AI)

IND A vs SL A Final Live Streaming: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार, 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा. श्रीलंकाई टीम ने लीग स्टेज में कमाल का खेल दिखाया और 4 में से तीन मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 4 में से 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया है. अब दोनों टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी और ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें

इस खिताबी मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंसी पर टिकी रहेंगी. आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव ट्राई सीरीज में अब तक अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं. वह अब तक खेले 4 मैचों में सिर्फ 117 रन ही बना पाए हैं. ऐसे में फाइनल जैसे बड़े मंच पर उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

वहीं, इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास श्रीलंकाई टीम से बदला लेने का मौका होगा. पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा था और इस दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तथा कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी.

कब और कहां खेला जाएगा IND A vs SL A फाइनल मुकाबला?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार, 21 जून को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा IND A vs SL A फाइनल मुकाबला?

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा.

IND A vs SL A Final: कहां देखें लाइव मैच?

भारतीय क्रिकेट फैंस इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा ने रचा इतिहास, चेपॉक में ‘फाइफर’ लेकर बनाया नया कीर्तिमान

IND A vs SL A Final: दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी, अरशद खान और अशोक शर्मा.

श्रीलंका ए: सहान अरच्चिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, नुवानिडु फर्नांडो, रविन्दु फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, वानूजा साहन, दुलज समुदिथा, विजयकांत वियास्कंथ, विशेन हलाम्बेज, चामिका गुनासेकरा, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने और गरुका संकेत.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ