T20 World Cup 2026 से पाकिस्तान हुआ बाहर तो इस देश की होगी एंट्री, सामने आया बड़ा अपडेट

Pakistan out T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान ने अपने बयान से सनसनी मचा दी है. पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में भाग लेने का फैसला अपने प्रधानमंत्री पर छोड़ दिया है. ऐसे में अब सवाल ये है कि अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर होती है तो उसकी जगह किस टीम की एंट्री होगी?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया है, जिसके बाद पाकिस्तान ने भी ड्रामा शुरू कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी 24 जनवरी को अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की अनुमति के बाद ही हम कंफर्म करेंगे कि हम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेंगे या नहीं. अब ऐसे में अगर पाकिस्तान भी अपना नाम वर्ल्ड कप से बाहर लेती है तो किस टीम की एंट्री होगी?

विज्ञापन

किस टीम की एंट्री होगी?

सामने आए नए अपडेट की मानें तो अगर पाकिस्तान मेगा इवेंट में भाग लेने से पीछे हटती है तो यूगांडा को एंट्री मिल जाएगी. इससे पहले बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप 2026 न खेलन का फैसला किया, जिसके बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को जगह दी है. इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है. बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में रखा गया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने बयान में क्या कहा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा अगर पाकिस्तान सरकार कहती है कि वर्ल्ड कप नहीं खेलना तो ऐसे में आईसीसी 22वीं टीम ला सकती है. ये फैसला पाकिस्तानी सरकार को करना है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जब विदेश से पाकिस्तान लौटेंगे तभी ये स्पष्ट होगा कि पाकिस्तान टीम विश्व कप में खेलेगी या नहीं.

विज्ञापन

अब तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक पाकिस्तान विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी, जबकि 10 फरवरी को पाकिस्तान का सामना यूएसए से होगा. वहीं, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंकाई धरती पर खेलेगी. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाने में सफल होती है तो ये मुकाबला श्रीलंका में ही होगा, नहीं तो ये मुकाबला भारत में ही होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ