ICC Rankings में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, टॉप-10 में तीन बल्लेबाज, नंबर-1 गेंदबाज पर श्री चरणी का कब्जा बरकरार

ICC Rankings: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टी20I रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी ने एक बार फिर नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है. वहीं, भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है.

Smriti Mandhana and Shafali Verma (Pic Credit- X)

Smriti Mandhana and Shafali Verma (Pic Credit- X)

ICC Women’s T20I Rankings: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार (7 जुलाई) को महिला टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग जारी कर दी. नई महिला टी20 रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले. ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने एक बार फिर बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर कब्जा कर लिया है. वहीं, भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है.

विज्ञापन

बेथ मूनी ने फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली बेथ मूनी फिर से दुनिया की नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गई हैं. मूनी ने 785 रेटिंग अंकों के साथ अपने करियर में पांचवीं बार रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल को से नंबर-1 का स्थान छिना है. जॉर्जिया अब 779 रेटिंग पॉइंट्स दूसरे नंबर पर खिसक गई है. मूनी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47.60 की औसत और 142.51 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया.

विज्ञापन

इसके अलावा, इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 64 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने पर उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी मिला. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता.

टॉप-10 बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल

ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की तीन बल्लेबाजों ने टॉप-10 में अपनी जगह बरकरार रखी है. भारतीय स्टार ओपनर स्मृति मंधाना 746 अंकों के साथ 5वें स्थान पर हैं. वहीं, उनकी सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा 717 अंकों के साथ छठे नंबर पर मौजूद हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 667 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट तीसरे और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज चौथे स्थान पर कायम हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स ने तीन स्थान की छलांग लगाकर 11वां और इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट ने पांच स्थान की बढ़त के साथ 16वां स्थान हासिल किया है.

गेंदबाजी में श्री चरणी का दबदबा बरकरार

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच मैचों में 14 विकेट हासिल करने वाली भारतीय युवा स्पिनर श्री चरणी गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर बनी हुई हैं. शानदार प्रदर्शन के चलते चरणी को आईसीसी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में भी जगह मिली. हालांकि, गेंदबाजों की रैंकिंग में उपविजेता इंग्लैंड के खिलाड़ियों का जबरदस्त फायदा देखने को मिला है. सोफी एक्लेस्टोन एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि चार्ली डीन तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं.

विज्ञापन

वहीं, लॉरेन बेल पांचवें और लिंसे स्मिथ सातवें स्थान पर मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका की मारिजैन कैप चार स्थान की छलांग लगाकर पहली बार टॉप-10 में शामिल हुई हैं. ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गार्थ अब 15वें स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक शर्मा, नए विवाद ने मचाई हलचल, जानें पूरा मामला

ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी हुए बदलाव

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में इंग्लैंड की फ्रेया केम्प ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है. उन्होंने 31 स्थान की बढ़त हासिल करते हुए 27वां स्थान हासिल किया है. फ्रेया ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में नाबाद 44 रन बनाए थे और सेमीफाइनल में अहम विकेट भी अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया की ऐश गार्डनर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि पाकिस्तान की फातिमा सना एक पायदान नीचे 7वें स्थान पर खिसक गईं. वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज अब भी टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स रैंकिंग में नंबर-1 बनी हुई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ